एक्सप्लोरर

WATCH: दाएं हाथ से बल्लेबाज़ी कर रंग में लौटे डेविड वॉर्नर

बीती रात बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने बीपीएल में दाएं हाथ से बल्लेबाज़ी की और तीन गेंदों पर 14 रन बटोर लिए.

भले ही डेविड वॉर्नर कोहनी की चोट से परेशानी में हो लेकिन उन्होंने बीती बीपीएल के मुकाबले में अपनी बल्लेबाज़ी से बता दिया कि वो एक बार फिर से मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उनके बल्ले में अब भी वही धार है जो एक साल पहले थी. बीती रात बाएं हाथ के इस ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने बीपीएल में दाएं हाथ से बल्लेबाज़ी की और तीन गेंदों पर 14 रन भी बटोर लिए.

कल रात अपनी टीम स्यालहेट सिक्सर्स और रंगपुर राइडर्स के बीच मुकाबले के 19वें ओवर में वॉर्नर ने कमाल कर दिया. दरअसल पहले गेंद को खेलने की कोशिश में वॉर्नर ने दो गेंदों को डॉट कर दिया. दो गेंदे मिस होने के बाद उन्होंने दाएं हाथ से खेलने का मन बनाया. दिलचस्प बात ये रही कि जब वो दाएं हाथ से बल्लेबाज़ी करने आए तो उनके सामने गेंदबाज़ी के लिए क्रिस गेल थे.

वॉर्नर का ये दाव सही लगा और उन्होंने गेल की पहली गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से छह रनों के लिए पहुंचा दिया. इसके बाद गेल ने एंगल बदला लेकिन नतीजा नहीं बदला. अगली गेंद को भी स्वीप शॉट के साथ वॉर्नर ने बाउंड्री पार पहुंचा दिया. इसके बाद आखिर में उन्होंने स्विच हिट के साथ एक और चौका हासिल कर लिया.

वॉर्नर ने आखिर में 36 गेंदों में 61 रनों के साथ अपनी पारी का अंत किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि 'ये मेरे दिमाग चल रहा था कि मैं दाएं हाथ से बल्लेबाज़ी करूं. मैं सोच रहा था कि गेल की हाइट और लंबाई की वजह से मैं उसे शॉट नहीं मार सकता.' 

वॉर्नर ने सीधे हाथ से इतनी अच्छी बल्लेबाज़ी के बताया कि वो गोल्फ दाएं हाथ से ही खेलते हैं. तो उन्होंने सोचा कि वो यहां भी सीधे हाथ से खेल सकते हैं और ये सही रहा.

हालांकि इससे पहले भी वॉर्नर दाएं हाथ से बल्लेबाज़ी कर चुके हैं. साल 2010 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भी उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की थी लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था. हालांकि कल रात खेले गए मैच में अंपायर्स ने उन्हें नहीं रोका.

वॉर्नर ने कल रात अच्छी पारी तो खेली लेकिन वो कोहनी की चोट से परेशान रहे और आज सुबह ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये ऐलान भी कर दिया कि वो 21 जनवरी के बाद बीपीएल में अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे क्योंकि वो ऑस्ट्रेलिया में सर्जरी करवाएंगे. 

देखें वीडियो: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
वनडे में बनेंगे 500 रन! वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज का सनसनीखेज दावा; गेंदबाजों में खौफ
वनडे में बनेंगे 500 रन! वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज का सनसनीखेज दावा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
पाकिस्तान का कटा नाम, भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को मिली जगह
पाकिस्तान का कटा नाम, भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को मिली जगह

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget