एक्सप्लोरर

WATCH India vs New Zealand: डैरेल मिशेल के विकेट पर हुआ जमकर विवाद, गंभीर और फैंस भी बोले 'गलत हुआ'

आज दूसरे टी20 में न्यूज़ीलैंड की पारी में एक विकेट ऐसा रहा जिसपर विवाद भी हो गया और सोशल मीडिया पर फैंस इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं.

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले जा रहे टी20 सीरीज़ के दूसरे और सबसे अहम मुकाबले में मेज़बान टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 158 रन बनाए हैं. अब भारतीय टीम के सामने 159 रनों के स्कोर को हासिल करने का लक्ष्य है. मेज़बान टीम इस स्कोर तक उनके स्टार ऑल-राउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम(50 रन) की पारी की वजह से पहुंची.

नहीं तो मैच में एक वक्त ऐसा भी था जब लगने लगा था कि किवी टीम शायद ही पूरे ओवर भी खेल पाए. भारत के लिए आज स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने पावरप्ले में ऐसी गेंदबाज़ी की कि मानो न्यूज़ीलैंड टीम चारों खाने चित हो गई. उन्होंने महज़ 9 गेंदों के अंदर किवी टीम के तीन अहम बल्लेबाज़ों को आउट कर भारत को मैच में शानदार शुरुआत दिलाई.

लेकिन इस शुरुआत में एक विकेट ऐसा रहा जिसपर विवाद भी हो गया और सोशल मीडिया पर फैंस इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं. दरअसल पावरप्ले के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर किवी टीम के बल्लेबाज़ डैरेल मिशेल खेल रहे थे. क्रुणाल ने एक अच्छी गेंद फेंकी जो सीधे जाकर मिशेल के पैड पर जा लगी. भारतीय टीम ने अपील की और फील्ड अंपायर ने इसे आउट दिया. मिशेल को लगा ये निर्णय गलत है और उन्होंने तुरंत थर्ड अंपायर से इसे जांचने के लिए डीआरएस ले लिया.

लेकिन असली विवाद शुरु हुआ इसके बाद जब थर्ड अंपायर ने हॉट स्पॉट और फिर स्निको में देखकर मिशेल को आउट दे दिया. दरअसल रीप्ले में डीआरएस में हॉट स्पॉट में देखने पर ये साफ लग रहा था कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है. लेकिन पहले थर्ड अंपायर और फिर फील्ड अंपायर ने भी मिशेल को आउट दे दिया. जिसपर मैदान पर खड़े किवी अंपायर केन विलियमसन भी हैरान रह गए और उन्होंने फील्ड अंपायर से इसकी शिकायत की.

देखें वीडियो: 

जिसके बाद फील्ड के दोनों अंपायर्स ने आपस में सलाह भी की. इस दौरान मिशेल, रोहित शर्मा के पास आए और उनसे कुछ बात की. जिस पर रोहित ने भी हामी भरी. फिर मिशेल फील्ड अंपायर के पास गए और रोहित की तरफ कुछ इशारा किया. जिसके बाद रोहित भी इस बात के बीच में आ गए. लेकिन फील्ड अंपायर्स ने अपना निर्णय नहीं बदला और मिशेल को वापस लौटना पड़ा.

इसके बाद कॉमेंटरी कर रहे पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने भी इसे एक गलत फैसला बताया. उन्होंने कहा कि मिशेल आज अनलकी रहे. बाद में सोशल मीडिया पर फैंस ने भी टीम इंडिया की इस विकेट पर आलोचना की और कहा ये बेइमानी भरा फैसला है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget