एक्सप्लोरर

SAvsIND: भारतीय स्पिन जोड़ी के आगे पस्त हुआ साउथ अफ्रीका, टीम इंडिया ने दर्ज की धमाकेदार जीत

कप्तान विराट कोहली के शतक और शिखर धवन के अर्द्धशतक के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रर्दशन से भारत ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 124 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने छह वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त ले ली है.

केपटाउन: कप्तान विराट कोहली के शतक और शिखर धवन के अर्द्धशतक के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रर्दशन से भारत ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 124 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने छह वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त ले ली है.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए थे. मेजबान टीम के बल्लेबाजों का बल्ला इस मैच में भी शांत रहा और पूरी टीम 40 ओवरों में 179 रनों पर पवेलियन लौट कर लगातार तीसरी हार को मजबूर हो गई.

कुलदीप और चहल ने चार-चार विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह को दो सफलताएं मिलीं. साउथ अफ्रीका की तरफ से ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली.

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को बुमराह ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही बड़ा झटका दे दिया. हाशिम अमला (1) एक के कुल स्कोर पर बुमराह की गेंद पर एलबीडब्लयू करार दे दिए गए.

हालांकि उनके जाने के बाद कप्तान एडिन मार्कराम (32) और ड्यूमिनी ने टीम को बखूबी संभाला. यह जोड़ी अच्छे से टीम के स्कोर बोर्ड को चला रही थी. स्कोर 79 था और तभी यह साझेदारी टूट गई.

शुरुआती दो वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका की हार का प्रमुख कारण रही कुलदीप और युजवेंद्र की स्पिन जोड़ी ने एक बार फिर मेजबानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. कुलदीप ने मार्कराम को महेंद्र सिंह धौनी के हाथों स्टम्पिंग करा दिया. चहल ने हेइनरिक क्लासेन को डेब्यू मैच में छह रन से आगे नहीं जाने दिया.

इससे पहले भारत की ओर से सबसे अधिक कप्तान कोहली ने नबाद 160 रनों की पारी खेली. कोहली ने अपनी पारी में 12 चौके और 2 छक्के जड़े हैं. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय को पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के रुप में पहला झटका लगा था लेकिन कोहली और धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचा दिया और दोनों के बीच 140 रनों की साझेदारी हुई.

कोहली के अलावा धवन ने 63 गेंदों में 76 रन बनाए जिसमें 12 चौके शामिल है. शिखर और धवन के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन आखिर में कोहली ने भुवनेश्वर कुमार के साथ 40 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 303 रनो तक पहुंचा दिया.

साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में सबसे सफल जेपी ड्यूमिनी रहे और उन्हें दो विकेट मिला लेकिन उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 60 रन खर्च डाले. ड्यूमिनी के अलावा कगिसो रवादा, क्रिस मॉरिश, फेकलाक्यूआवो और इमरान ताहीर को एक-एक विकेट मिला.

वहीं वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर रहे लुंगी नगिडी को एक भी विकेट नहीं मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget