एक्सप्लोरर

कप्तान विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी, स्लेजिंग पर मेहमान टीम को मिलेगा करारा जवाब

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साफ तौर पर कहा है कि अगर सीरीज के दौरान मेहमान टीम की तरफ से स्लेजिंग की जाती है तो टीम इंडिया उसका करारा जवाब देगी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मेहमान टीम को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है. कप्तान कोहली का कहना है कि उनकी टीम सीरीज के दौरान किसी भी तरह की छींटाकशी की ‘शुरूआत’ नहीं करेगी है लेकिन विरोधी टीम के सीमा लांघने पर वह आत्मसम्मान की रक्षा के लिये जरूर खड़ी होगी. दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को खेला जाएगा.

कोहली ने कहा,‘‘आक्रामकता इस पर निर्भर करती है कि मैदान पर क्या हालात हैं. यदि विरोधी टीम आक्रामक है तो आपको जवाब देना होगा. भारत कभी भी शुरूआत नहीं करता लेकिन आत्मसम्मान का दायरा हम तय करते हैं. इसे लांघने पर हमें जवाब देना होगा.’’

उन्होंने कहा,‘‘आक्रामकता का यह भी मतलब होता है कि टीम के भीतर आप हालात से कितने जुड़े हुए हैं और हर विकेट के लिये कितने प्रयास कर रहे हैं. यह भाव भंगिमा में झलक जाता है. बल्लेबाज बिना कुछ कहे आक्रामक हो सकते हैं.’’

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कोहली के इस बयान से असहमति जताई थी कि वह टकराव के मौके नहीं तलाशते हैं.

कोहली ने कहा,‘‘मेरे लिये आक्रामकता का मतलब जीतने के लिये खेलना और अपनी टीम के लिये हर मैच जीतना है. हर किसी के मायने अलग होंगे लेकिन मेरे लिये हर हालत में मैच जीतना और टीम को 120 प्रतिशत देना आक्रामकता है. मैं फील्डिंग कर रहा हूं या बेंच पर बैठकर किसी के लिये ताली ही बजा रहा हूं या बल्लेबाजी कर रहा हूं या विकेटों के बीच दौड़ रहा हूं.’

स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही कमजोर लग रही हो लेकिन कोहली को उनसे चुनौती मिलने की उम्मीद है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोनों पर लगा बैन कम करने से इनकार कर दिया है.

कोहली ने कहा,‘‘हम सभी ने देखा कि क्या हुआ. मुझे नहीं पता कि ये फैसले लेने से पहले क्या हुआ लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसले लिये हैं और इन पर टिप्पणी करने का मुझे अधिकार नहीं है.’’

उन्होंने कहा,‘‘किसी भी टीम के लिये अपने दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को खोना अच्छा नहीं है लेकिन इसके बावजूद उनके पास बेहतरीन क्रिकेटर हैं. हमें ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: रवींद्र जडेजा आउट, भारत 300 पार; ध्रुव जुरेल और सारांश जैन क्रीज पर मौजूद
Live: रवींद्र जडेजा आउट, भारत 300 पार; ध्रुव जुरेल और सारांश जैन क्रीज पर मौजूद
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget