एक्सप्लोरर

विराट कोहली चाहते हैं विदेशी दौरों पर पूरे वक्त टीम के साथ रहें वाइव्स

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अब बीसीसीआई से टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए मांग की है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से विदेशी दौरों पर पूरे वक्त के लिए खिलाड़ियों की पत्नियों के टीम के साथ यात्रा करने की गुज़ारिश की है. मौजूदा पॉलिसी के हिसाब से खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ की पत्नियां सिर्फ दो हफ्ते तक टीम के साथ रह सकती हैं.

खबरों के मुताबिक विराट कोहली ने इस मामले को बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने उठाया था. जिसे उन्होंने बाद में सुप्रीम कोर्ट की नियुक्त की हुई समिति सीओए प्रमुख विनोद राय और डाइना इडुलजी के समक्ष रखा.

खबरों के मुताबिक इसके बाद सीओए ने भारतीय टीम के मैनेजर सुनील सुब्रामण्यम से इस मामले में एक फॉर्मल रिक्वेस्ट डालने की बात कही है. हालांकि इस पर अभी तुरंत प्रभाव से कोई फैसला नहीं होने जा रहा.

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा है कि 'ये गुज़ारिश कुछ हफ्ते पहले की गई थी लेकिन बीसीसीआई पॉलिसी के मुताबिक मैनेजर को एक फॉर्मल गुज़ारिश डालनी होगी उसके बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा. अनुष्का शर्मा समेत कई और क्रिकेटर्स की वाइफ भी दौरों पर साथ रहती है. ऐसे में टीम के कप्तान चाहते हैं कि पुरानी पॉलिसी के हिसाब से खिलाड़ियों की पत्नियां टीम के साथ यात्रा कर सकें.'

हालांकि विदेशों दौरों के दौरान खिलाड़ियों के साथ पत्नियों या गर्लफ्रेंड्स के जाने पर सभी देशों के अलग-अलग नियम हैं. मौजूदा समय में अधिकांश टीमों ने अपने खिलाड़ियों के साथ फैमिली को भेजा जाना अलाउड नहीं किया है. साल 2007 में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्वतंत्र स्पोर्ट्स एडमिनिसटेटर से 5-0 से टीम की हार पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था कि फैमिली के साथ टीम के समय बिताने की वजह से ऐसा हुआ है.

उस समय टीम के स्टार बल्लेबाज़ केविन पीटरसन ने इस फैसले को बेतुका बताया था.

साल 2015 एशेज़ के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ईयान हेली ने भी खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को टीम की हार के लिए जिम्मेदार माना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget