एक्सप्लोरर

Virat Kohli ने शेयर किया वीडियो, बताया कैसे IPL 2021 के लिए कर रहे हैं तैयारी

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पूरी तरह से आईपीएल की तैयारी में लग गए हैं. वह आईपीएल के लिए किस कदर मेहनत कर रहे हैं इस बात का गवाह है उनकी एक वीडियो जो उन्होंने आज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

विराट ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसमें वो ट्रेड मिल पर भाग रहे हैं. विराट ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा है, 'आराम के लिए दिन नहीं, यहां से सबकुछ सिर्फ गति है.'

View this post on Instagram
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

टीम इंडिया ने जीता तीसरा वनडे और सीरीज

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. इससे पहले भारत ने टी-20 और टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमाया था. इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी विराट कोहली की टीम इंडिया 48.2 ओवर में 329 रनों पर ऑलआउट हो गई. 330 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 322 रन ही बना पाई.

सैम कुरैन (नाबाद 95) की शानदार पारी के बावजूद इंग्लैंड जीत दर्ज नहीं कर सकी. भारत ने इससे पहले इंग्लैंड से चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से और पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीती थी. इंग्लैंड के लिए करन ने 83 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्के की बदौलत 95 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा डेविड मलान ने 50 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50, लियाम लिविंगस्टोन ने 36 और बेन स्टोक्स ने 35 रन बनाए. भारत की ओर से शार्दूल ठाकुर ने चार, भुवनेश्वर कुमार ने तीन और टी नटराजन ने एक विकेट लिए.

भारत से मिले 330 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने 94 तक अपने चार विकेट गंवा दिए. इन चार विकेटों में जेसन रॉय (14), पिछले मैच के शतकधारी जॉनी बेयरस्टो (1), बेन स्टोक्स (35) और कप्तान जोस बटलर (15) के विकेट शामिल हैं.

इसके बाद हालांकि डेविड मलान (50) और लियाम लिविंगस्टन (36) ने पांचवें विकेट के लिए 54 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को वापस मैच में लाने की कोशिश की. लेकिन तभी शार्दूल ठाकुर ने लिविंगस्टोन और फिर मलान को आउट करके 168 रन तक इंग्लैंड के छह विकेट आउट कर दिए. मलान ने 50 गेंदों पर छह चौके लगाए. लिविंगस्टोन ने 31 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया.

इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने इंग्लैंड के 200 के स्कोर पर मोईन अली (29) को हार्दिक पांडया के हाथों कैच कराकर मेहमान टीम को सातवां झटका दिया। यहां से कुरैन और आदिल रशीद (19) ने आठवें विकेट के लिए 53 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को जीत की मंजिल तक ले जाने की भरपूर कोशिश की।

एक समय ऐसा लग रहा था कि इस साझेदारी के सहारे इंग्लैंड सीरीज को अपने नाम कर लेगी, लेकिन तभी ठाकुर ने रशीद को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया और इंग्लैंड मैच से दूर धकेल दिया. कप्तान विराट कोहली ने रशीद का शानदार कैच लपका. हालांकि करन ने फिर मार्क वुड (14) के साथ नौवें विकेट के लिए 61 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को जीत के करीब ला दिया था.

लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और सात रन से करीबी जीत दर्ज करके सीरीज भी 2-1 से जीत ली. कुरैन ने 83 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के की बदौलत अपने वनडे करियर की बेस्ट पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

भारतीय पारी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (78), शिखर धवन (67) और हार्दिक पांड्या (64) की अर्धशतकीय पारियों से भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 330 रनों टारगेट दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पंत के 62 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 78, धवन के 56 गेंदों पर 10 चौकों के सहारे 67 और हार्दिक के 44 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी के दम पर 48.2 ओवर में 329 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने तीन विकेट और आदिल राशिद ने दो विकेट लिए जबकि सैम करेन, रीस टोप्ले, बेन स्टोक्स, मोइन अली और लियाम लिविंग्स्टोन को एक-एक विकेट मिला.

इससे पहले, मेजबान टीम को रोहित शर्मा और धवन ने अच्छी शुरूआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी को राशिद ने रोहित को आउट कर तोड़ा. रोहित ने 37 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 37 रन बनाए. रोहित के आउट होने के बाद धवन को भी राशिद ने जल्द ही पवेलियन भेजा. कप्तान विराट कोहली को मोइन ने बोल्ड कर भारत तीसरा झटका दिया. कोहली ने 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए. इसके बाद लोकेश राहुल ने पंत के साथ पारी आगे बढ़ाई लेकिन राहुल लिविंग्स्टोन की गेंद पर मोइन को कैच थमा बैठे. राहुल ने सात रन बनाए.

भारतीय पारी लड़खड़ाने के बाद पंत ने हार्दिक के साथ टीम को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 99 रन जोड़े. हालांकि करेन ने पंत को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. इसके कुछ देर बाद स्टोक्स ने हार्दिक को बोल्ड कर भारत को छठा झटका दिया. टीम इंडिया ने ऑलआउट होने से पहले अंतिम पांच ओवर में सिर्फ 29 रन पर चार विकेट गंवाए. भारत ने शार्दुल ठाकुर (30), क्रुणाल पांड्या (25), प्रसिद्ध कृष्णा (0) और भुवनेश्वर कुमार (3) के विकेट जल्द ही गंवा दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget