एक्सप्लोरर

धोनी के कोच बोले, 'कोहली के पास माही जैसी मैच पढ़ने की क्षमता नहीं'

धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने कहा कि एमएस धोनी, कोहली के लिए सबसे सही मेंटॉर हैं.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कई बार कहा है कि वह भाग्यशाली हैं कि महेंद्र सिंह धोनी उनके साथ हैं. धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने कोहली की बात को दोहराते हुए कहा कि धोनी, कोहली के लिए सबसे सही मेंटॉर हैं.

महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट अकादमी के लांच से इतर केशव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि धोनी के रणनीतिज्ञ कौशल का कोई सानी नहीं है और इसलिए जब मैच को पढ़ने तथा रणनीति बनाने की बात आती है तो धोनी इस स्थिति में कोहली के लिए सही मार्गदर्शक है.

केशव ने कहा, "मैच को पढ़ने और रणनीति बनाने में धोनी जैसा कोई नहीं है और कोहली के पास यह कौशल नहीं है. इसलिए कोहली को जब भी सलाह की जरूरत पड़ती है वह धोनी के पास आते हैं. अगर धोनी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होते तो कोहली की मदद करने के लिए कोई नहीं होता."

राष्ट्रीय टीम में धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी बहस होती रहती है क्योंकि अब धोनी पहले की तरफ फिनिशर के तौर पर सफल नहीं हो पा रहे हैं. केशव को लगता है कि धोनी को नंबर-4 पर आना चाहिए.

कोच ने कहा, "जब वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हैं तो वह समय लेते हैं क्योंकि उनके पास समय होता है. लेकिन जब वह नंबर-5 और नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हैं तो उन्हें आते ही मारना होता है क्योंकि उस समय हर गेंद पर रनों की दरकार होती है. तब वह जोखिम लेते हैं. मुझे लगता है कि धोनी को विश्व कप में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. यह वैसे तो टीम प्रबंधन का फैसला है लेकिन यह मेरी निजी राय है. अगर वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे तो उनके बाद आने वाले अन्य बल्लेबाज आराम से खेल सकते हैं."

कई क्रिकेट पंड़ितों को लगता है कि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को विश्व कप में मौका मिलना चाहिए था, लेकिन केशव की राय अलग है.

उन्होंने कहा, "अभी उन्हें मौका देना जल्दबाजी होगा. भारत के पास अच्छी बेंच स्ट्रैंग्थ है. उन्हें विश्व कप के बाद मौका मिल सकता है."

केशव से जब पूछा गया कि क्या धोनी विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे तो कोच ने कहा, "(हंसते हुए) आप उन्हें संन्यास लेते देखना चाहते हैं. आपको देखना चाहिए कि वह कितने फिट हैं. यह अहम बात है. धोनी कब संन्यास लेंगे यह उनकी पत्नी और पिता को भी नहीं पता होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget