एक्सप्लोरर

INDvsSL: आखिरी टेस्ट मैच में विराट के घर में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इससे पहले भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है.

नई दिल्ली: तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इससे पहले भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है.

इसके अलावा भारत की नजरें लगातार टेस्ट सीरीज जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी पर भी होंगी. इस समय भारत लगातार आठ टेस्ट सीरीज जीत चुका है. कोटला मैदान पर जीत या ड्रॉ उसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के संयुक्त रूप से लगातार सीरीज जीत के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचा देगी.

इस सीरीज का कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था. वहीं नागपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने जीत हासिल की थी. नागपुर में कप्तान विराट कोहली, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा ने सैंकड़े जड़े थे और बताया था कि भारतीय बल्लेबाजी में कितनी गहराई है. इन सभी के आगे श्रीलंकाई गेंदबाज बेबस नजर आए थे.

कोटला कि विकेट पारंपरिक टेस्ट विकेट के तौर पर खेल सकती है. पांच दिन के दौरान यह टूट सकती है जो स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी. भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर कोहली, पुजारा, रोहित के भरोसे होगी. वहीं सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे के बल्ले अभी तक खामोश रहे हैं. भारत के लिए इन दोनों का फॉर्म से बाहर होना चिंता का सबब बना हुआ है.

कोहली इस मैच में सलामी जोड़ी में बदलाव कर सकते हैं. दूसरे मैच में पारिवारिक कारण से टीम से बाहर रहे शिखर धवन इस मैच से टीम में वापसी कर सकते हैं. ऐसे में कोहली राहुल के स्थान पर धवन को अंतिम एकादश में जगह दे सकते हैं.

अगर कोहली चार गेंदबाजों के साथ खेलते हैं तो वह स्थानीय खिलाड़ी ईशांत शर्मा को बाहर बैठा कर मोहम्मद शमी को मौका दे सकते हैं. ईशांत ने नागपुर में वापसी करते हुए पांच विकेट लिए थे. शमी दूसरे टेस्ट मैच में मांसपेशियों में समस्या के कारण नहीं खेल पाए थे.

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी का खेलना तय है. समस्या श्रीलंका के लिए बड़ी है जिसके सामने सीरीज ड्रॉ कराने का मौका है. दिनेश चंडीमल की कप्तानी वाली श्रीलंका बराबरी के लिए निश्चित तौर पर अपनी रणनीति में बदलाव करेगी.

बल्लेबाजी में टीम कप्तान और एंजेलू मैथ्यूज के अलावा लाहिरू थिरिमाने, निरोशन डिकवेला पर निर्भर करेगी. मेहमान टीम के बल्लेबाजों में अभी तक धैर्य की कमी देखी गई है. बड़ी पारी खेलने का अनुभव न होना उसके बल्लेबाजों की कमी है. वहीं जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया है उसके लिए वो भी सिरदर्द बने हुए हैं.

गेंदबाजी में श्रीलंका के ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने अभी तक भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है. उनके अलावा कोई और गेंदबाज मेहमान टीम के लिए यह काम नहीं कर पाया है. हालांकि सुरंगा लकमल ने पहले टेस्ट में जरूर प्रभावित किया था, लेकिन उसके पीछे की वजह विकेट से मदद मिलना ज्यादा थी.

उस मैच की पहली पारी के बाद से लकमल बेअसर ही दिखें हैं. दासुन शनाका का भी यही हाल है. पहले टेस्ट मैच के बाद से उनकी गेंदबाजी पटरी से उतर गई है. लाहिरू गमागे से श्रीलंका थोड़ी उम्मीद लगा सकती है.

श्रीलंका को हालांकि इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. उसके सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ चोट के कारण स्वदेश लौट चुके हैं. उनके स्थान पर जैफरी वेंडरसे को शामिल किया गया है, लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह बना पाएंगे या नहीं ये कहना मुश्किल है.

टीम: (सम्भावित)

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, विजय शंकर और शिखर धवन.

श्रीलंका: दिनेश चंडीमल (कप्तान), सादिरा समाराविक्रमा, दिमुथ करुणारत्ने, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, जैफरी वेंडरसे, सुरंगा लकमल, लाहिरू गमागे, धनंडय डी सिल्वा, लक्षण संदकाना, विश्वा फर्नाडो, रोशेन सिल्वा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget