एक्सप्लोरर

पुणे क्यूरेटर विवाद के बाद विनोद राय ने किया एसीयू का बचाव

प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने आज बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई(एसीयू) का बचाव करते हुए कहा कि तीन सदस्यीय टीम हर जगह मौजूद नहीं रह सकती. इससे पहले बोर्ड ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को कथित तौर पर यह दावा करने पर निलंबित कर दिया कि वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वनडे से पूर्व पिच से छेड़छाड़ कर सकते हैं.

नई दिल्ली: प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने आज बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई(एसीयू) का बचाव करते हुए कहा कि तीन सदस्यीय टीम हर जगह मौजूद नहीं रह सकती. इससे पहले बोर्ड ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को कथित तौर पर यह दावा करने पर निलंबित कर दिया कि वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वनडे से पूर्व पिच से छेड़छाड़ कर सकते हैं.

आज एक प्रमुख चैनल के स्टिंग आपरेशन में सलगांवकर को सट्टेबाज बनकर आए अंडरकवर रिपोर्टर को यह कहते सुना और देखा गया कि काम हो जाएगा. जबकि वह दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर एमसीए स्टेडियम की पिच पर खड़े थे.

राय ने आज यहां कहा, ‘‘सभी तरफ से अनियमितताएं थी इसलिए पूर्ण स्तर की जांच के आदेश दिए गए हैं. एसीयू (पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार इसके प्रमुख हैं) में केवल तीन लोग हैं इसलिए वे हर जगह नहीं जा सकते हैं.’’

बीसीसीआई के बयान में राय ने कहा, ‘‘हम इस मुद्दे को देख रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं. हमने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और नियमों के अनुसार कार्रवाई करेंगे.’’ कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि मीडिया में यह खबर आने के बाद त्वरित कदम उठाए गए. मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया कि सलगांवकर को रिपोर्टर की जरूरत के मुताबिक पिच से छेड़छाड़ के लिए राजी होते हुए देखा गया .

चौधरी ने कहा, ‘‘हमने त्वरित कार्रवाई की और सुनिश्चित किया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे से पूर्व कोई कमी नहीं रहे.’’ बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी ने कहा, ‘‘बीसीसीआई एमसीए के संपर्क में है और इस मामले के संदर्भ में उचित कदम उठाए गए हैं. बीसीसीआई भविष्य में इस तरह के दुर्व्यवहार के संदर्भ में कड़े कदम उठाना जारी रखेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget