एक्सप्लोरर

Australia Tour of India: टेस्ट क्रिकेट में क्या है ऑस्ट्रेलिया की ताकत और कैसे मिलेगी भारत में मदद? जानिए क्या कहते हैं उस्मान ख्वाजा

Australia Test Team: ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से टेस्ट सीरीज हराई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में वह टॉप पर काबिज़ है.

Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम फरवरी में भारत दौरे पर आएगी. यहां वह टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. इस दौरे में टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगी. यह सीरीज इस बार की WTC फाइनलिस्ट तय करेगी. इस अहम सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी टीम का मजबूत पक्ष बताया है.

उस्मान ख्वाजा ने 'दी टेस्ट डॉक्यूमेंट्री' के सीजन-2 के प्रीमियर के दौरान कहा, 'उपमहाद्वीप में हमने बहुत क्रिकेट खेला है. बल्लेबाजों में लगभग सभी खिलाड़ी उपमहाद्वीप में काफी खेल चुके हैं. तो हमें वहां का अच्छा अनुभव है. फिर हमारी टीम में स्थिरता भी है, जो हमें मजबूत बनाती है.'

ख्वाजा ने कहा, 'जब भी मैं उपमहाद्वीप में खेलने जाता हूं तो मुझे लगता है कि अब टीम में बहुत सारे उलटफेर होंगे, बदलाव होंगे. मुझे लगता है कि ऐसे में मैच जीतना मुश्किल हो जाता है. लेकिन हमारी टीम में पिछले डेढ़ साल से जो स्थिरता है, वह हमें वहां काफी मदद देगी.' उस्मान ख्वाजा ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 195 रन की नाबाद पारी खेली थी. वह पिछली एशेज़ सीरीज से अपनी टीम के लिए लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में नहीं हो रहे ज्यादा बदलाव
ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले 11 टेस्ट मैचों में टॉप-7 बल्लेबाजों में केवल एक बार बदलाव किया है. वह भी कैमरून ग्रीन के चोटिल होने के कारण कंगारू टीम को मैट रेनशॉ को प्लेइंग-11 में लेना पड़ा था. यानी ऑस्ट्रेलिया की टीम लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में लगभग एक जैसे खिलाड़ी और एक तरह के कॉम्बिनेशन के साथ उतर रही है. 

टेस्ट में जारी है जीत का सिलसिला
ऑस्ट्रेलिया के लिए यह स्थिरता कामयाबी का मंत्र भी बन चुकी है. इंग्लैंड को एशेज सीरीज में हराना, पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर टेस्ट हराना और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लंबे अरसे बाद अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करना ऑस्ट्रेलिया टीम की स्थिरता का परिणाम माना जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

यह भी पढ़ें...

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब बस 8 मुकाबले बाकी, इन तीन सीरीज से तय होंगी फाइनलिस्ट टीमें; ये हैं दावेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget