एक्सप्लोरर

USA vs WI: वेस्टइंडीज की जीत से पॉइंट्स टेबल में बदलाव, जानें किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा

T20 World Cup 2024 Points Table: वेस्टइंडीज की यूएसए के खिलाफ जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का गणित बदल गया है. वेस्टइंडीज ने इस मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की है.

T20 World Cup 2024 Points Table: वेस्टइंडीज ने शाई होप की विस्फोटक पारी के दम पर यूएसए को हरा दिया. उसने 9 विकेट से जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज की जीत के साथ टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 की पॉइंट्स टेबल का गणित बदल गया है. वेस्टइंडीज को इस जीत के साथ दो पॉइंट्स मिले हैं. लेकिन उसका सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल होगा. उसने दो मैच खेले हैं और एक में जीत दर्ज की है. 

दरअसल सुपर 8 के दो ग्रुप हैं. इसमें वेस्टइंडीज ग्रुप 2 में है. इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका टॉप पर है. उसने 2 मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं. दक्षिण अफ्रीका के पास 4 पॉइंट्स हैं. उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है. वेस्टइंडीज ने 2 मैच खेले हैं और 1 जीता है. वहीं इंग्लैंड ने भी 2 खेले हैं और एक जीता है. वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगला मैच हर हाल में जीतना होगा. उसका दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा. वहीं इंग्लैंड की हार के बाद ही वह आगे बढ़ पाएगी.

सुपर 8 के ग्रुप 1 की बात करें तो इसमें भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश हैं. ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है. उसने 1 मैच खेला है और जीता है. भारत ने भी एक मैच खेला है और जीता है. लेकिन टीम इंडिया का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से कम है. इस वजह से वह दूसरे नंबर पर है. अफगानिस्तान तीसरे नंबर पर है. उसने एक मैच खेला है और इसमें हार का सामना किया है. बांग्लादेश सबसे निचले स्थान पर है.

बता दें कि यूएसए ने पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवरों में ऑलआउट होने तक 128 रन बनाए. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 10.5 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के लिए शाई होप ने विस्फोटक प्रदर्शन किया. उन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए. होप ने 4 चौके और 8 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: एंटीगुआ की पिच टीम इंडिया को दिला सकती है जीत, समझें कैसे बांग्लादेश के लिए होगी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget