एक्सप्लोरर

उमर अकमल के करियर पर मंडरा रहा है खतरा, पीसीबी ने उठाया बेहद ही कड़ा कदम

उमर अकमल भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं. पीसीबी जल्द ही भ्रष्टाचार के मामले में उमर अकमल पर बड़ी कार्रवाई कर सकती है.

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज उमर अकमल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उसने उमर अकमल के मामले को अनुशासन समिति के पास भेज दिया है. पीसीबी ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उमर अकमल ने भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल के सामने सुनवाई का आग्रह नहीं किया है.

पीसीबी ने एक बयान में कहा, "उमर अकमल द्वारा भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल के सामने सुनवाई के लिए अपील न किए जाने के कारण पीसीबी ने यह मामला अनुशासन समिति के चेयरमैन न्यायाधीश (सेवनिवृत्त) फजल-ए-मिरान के पास भेज दिया है." बयान में कहा गया है, "अब अनुच्छेद 4.8.1 के मुताबिक अनुशासन समिति चैयरमैन सार्वजानिक तौर पर नियमों के मुताबिक आरोप तय होने के बाद फैसला सुनाएंगे."

लग सकता है लाइफ टाइम बैन

उमर अकमल को आरोपल सामने आने के बाद पहले ही संस्पेंड किया जा चुका है. इन आरोपों की वजह से उमर अकमल पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा भी नहीं बन पाए. उमर अकमल पर लगे हुए आरोप सही साबित होते हैं तो उनके क्रिकेट खेलने पर हमेशा के लिए बैन लगाया जा सकता है.

विवादों में रहते हैं उमर अकमल

उमर अकमल का क्रिकेट में सफर उसी दौरान शुरू हुआ था जब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर का आगाज किया था. लेकिन लेकिन डेब्यू में ही शतक जड़ने वाले उमर अकमल सिर्फ 16 टेस्ट मैच खेल पाए हैं. उमर अकमल ने अब तक 121 वनडे और 84 इंटरनेशनल ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेले हैं.

अपनी फिटनेस को लेकर उमर अकमल काफी विवादों में रहे हैं. उमर अकमल ने कुछ महीनों पहले ही अपने ट्रेनर के साथ गलत बर्ताव किया था. उमर अकमल को पाकिस्तान के पूर्व कोच मिकी ऑर्थर के साथ बदतमीजी की वजह से लाहौर में प्रैक्टिस कैंप से अलग कर दिया गया था. 2017 में चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए हुए फिटनेस टेस्ट में भी उमर अकमल फेल हो गए थे.

शाहिद अफरीदी ने किया अपने ऑल टाइम प्लेइंग XI का एलान, सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी ही शामिल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता को 65 रनों से रौंद SRH ने खोला जीत का खाता, KKR के काम नहीं आई रघुवंशी की फिफ्टी, हैदराबाद की जीत
कोलकाता को 65 रनों से रौंद SRH ने खोला जीत का खाता, KKR के काम नहीं आई रघुवंशी की फिफ्टी
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget