एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: फाइनल में आउट नहीं थे रोहित शर्मा, ट्रेविस हेड से छूट गया था कैच? जानें वायरल दावों का सच

Travis Head Catch: सोशल मीडिया पर पिछले दो दिन से ऐसे वीडियोज़ की भरमार हैं, जिनमें ये दावे किए जा रहे हैं कि वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रेविस हेड ने रोहित शर्मा का कैच ड्रॉप कर दिया था.

World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले को खत्म हुए दो दिन बीत चुके हैं लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस अब तक यह मानने को तैयार नहीं है कि टीम इंडिया के हाथ से वर्ल्ड कप ट्रॉफी निकल चुकी है. यही कारण भी है कि सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे दावे सामने आ रहे हैं, जिनमें टीम इंडिया के साथ वर्ल्ड कप फाइनल में चीटिंग के दावे किए जा रहे हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस का एक तबका इस तरह के दावों को सही मानकर खूब शेयर भी कर रहा है. इसी तरह का एक दावा रोहित शर्मा के विकेट से जुड़ा हुआ भी है. 

दरअसल, सोशल मीडिया खासकर यू-ट्यूब पर कुछ अकाउंट्स से ऐसी खबरें डाली गईं कि वर्ल्ड कप फाइनल में रोहित शर्मा आउट नहीं थे. इन खबरों में यह कहा गया कि ट्रेविस हेड से यह कैच छूट गया था लेकिन फील्ड से लेकर फोर्थ अंपायर तक इस पर किसी का ध्यान नहीं गया. इन खबरों में ट्रेविस हेड की एक तस्वीर भी दिखाई जा रही है, जिसमें उनके हाथ से गेंद नीचे गिरी हुई नजर आ रही है. यू-ट्यूब के ये वीडियो अब इंस्टा और फेसबुक से लेकर तमाम सोशल मीडिया नेटवर्क पर सर्कुलेट हो रहे हैं. लेकिन क्या वाकई यह सच है?

क्या वाकई ऐसा हुआ था?
इसका जवाब 'न' में है. रोहित शर्मा के आउट नहीं होने और ट्रेविस हेड से कैच छूटने के सारे दावे गलत हैं. इस कैच का वास्तविक वीडियो देखने पर हर किसी को यह साफ हो जाएगा. मैच के दौरान भी कई बार इस वीडियो को दिखाया गया था, जिसमें ट्रेविस हेड बड़े स्पष्ट तौर पर कैच लपकते हुए नजर आए थे. इसमें भी कोई अलग मत नहीं होने चाहिए कि वर्ल्ड कप फाइनल में गेम के हर विभाग में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पर हावी रही थी. निश्चित तौर पर गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, बल्लेबाजी से लेकर रणनीति तक, हर विभाग में ऑस्ट्रेलिया बेहतर रही थी और यही कारण भी है कि वह चैंपियन बनी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

फिर, ऐसे दावे क्यों?
यह दावे सिर्फ लाइक्स और सब्सक्राइब के लिए हो रहे हैं. न्यूज चैनलों के नाम से कई फर्जी अकाउंट यू-ट्यूब पर होते हैं, जो सिर्फ झूठी खबरें चलाकर अपने व्यूज, लाइक्स औऱ सब्सक्राइब बढ़ाते हैं. अब चूंकि क्रिकेट को इस देश में पूजा जाता है और वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार किसी को भी पच नहीं रही हैं, ऐसे में इस तरह के फर्जी दावों कर ज्यादा व्यूज बटोरे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

Bengali Model & Travis Head: बंगाली मॉडल ने मांग में भरा ट्रेविस हेड के नाम का सिंदूर, तस्वीर सामने रख रचाई शादी; खूब वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget