एक्सप्लोरर

सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हमले के मामले में तीन गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अंतरराज्यीय लुटेरे-अपराधी गिरोह के सदस्य हैं. इस बीच रैना परिवार से मिलने के लिए पठानकोट पहुंच गए हैं.

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने बुधवार को बताया कि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हमले के मामले में एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इस हमले में रैना के फूफा और फुफेरे भाई की मौत हो गई थी.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अंतरराज्यीय लुटेरे-अपराधी गिरोह के सदस्य हैं. इस बीच रैना परिवार से मिलने के लिए पठानकोट पहुंच गए हैं.

यह हमला 19-20 अगस्त की रात को पठानकोट के थारयाल गांव में हुआ था. पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने यहां बताया कि 11 अन्य आरोपियों को अभी गिरफ्तार किया जाना है.

रैना के फूफा अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कुमार के बेटे कौशल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. कुमार की पत्नी आशा रानी अस्पताल में है और उनकी हालत नाजुक है. हमले में जख्मी हुए दो अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

पूर्व क्रिकेटर ने हमले को बेहद भयानक बताया था और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से इस घटना पर ध्यान देने का आग्रह किया था.  पंजाब पुलिस ने जांच के लिए चार सदस्य विशेष जांच दल गठित किया था.

पंद्रह सितंबर को एसआईटी को सूचना मिली कि घटना के बाद सुबह में डिफेंस रोड पर दिखे तीन संदिग्ध पठानकोट रेलवे स्टेशन के नजदीक रह रहे हैं.

गुप्ता ने एक बयान में बताया कि छापा मारा गया और तीनों को पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि उनके पास से सोने की अंगूठी, सोने की चेन और 1530 रुपये नकद बरामद हुए हैं. साथ में दो लकड़ी के डंडे भी मिले हैं.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सावन उर्फ मैचिंग, मुहोब्बत और शाहरूख खान के तौर पर हुई है. सभी राजस्थान के झुंझुनू के निवासी है.

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वे अन्य के साथ मिलकर गिरोह के तौर पर सक्रिय थे और उन्होंने उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के कई हिस्सों में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीरोन पोलार्ड को अगले सीजन के लिए सुपर किंग्स ने खरीदा, मिली बड़ी रकम
कीरोन पोलार्ड को अगले सीजन के लिए सुपर किंग्स ने खरीदा, मिली बड़ी रकम
मोहम्मद शमी को टीम में मिली जगह, इस दिन होगा मैच; जानें A टू Z डिटेल 
मोहम्मद शमी को टीम में मिली जगह, इस दिन होगा मैच
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
BCCI ने अजीत अगरकर को दी विदाई, भड़के फैंस; बोले- 'परवाह नहीं'
BCCI ने अजीत अगरकर को दी विदाई, भड़के फैंस; बोले- 'परवाह नहीं'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
जयपुर में किसानों का आंदोलन, शिवदासपुर टोल पर पुलिस से टकराव; हाईवे जाम
जयपुर में किसानों का आंदोलन, शिवदासपुर टोल पर पुलिस से टकराव; हाईवे जाम
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
Embed widget