एक्सप्लोरर

Shivam Dube: धोनी की इस सलाह से पूरी तरह बदल गया शिवम दुबे का करियर, पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

Shivam Dube: अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बंटोरने वाले शिवम दुबे जब से एमएस धोनी की कप्तानी में खेले हैं, उनका अलग ही अवतार देखने को मिला है. अब उनकी सफलता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

Shivam Dube: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और बड़े-बड़े छक्के लगाने की वजह से सुर्खियों में बने शिवम दुबे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ही शिवम दुबे को लेकर यह खुलासा किया है. दरअसल, शिवम अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में दमदार अर्धशतक जड़कर चर्चा में बने हुए हैं. फैंस 2024 टी20 वर्ल्ड कप टीम में उन्हें चुनने की मांग कर रहे हैं. दुबे की खासियत यह है कि वह तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी करते हैं. 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने दावा किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शिवम दुबे को शॉर्ट गेंद पर बड़े शॉट्स नहीं खेलने की सलाह दी थी. यही वजह है कि शिवम दुबे आईपीएल 2023 में दमदार प्रदर्शन कर सके और अब भारत के लिए भी तेजी से रन बना रहे हैं. 

अभिनव मुकुंद ने कहा, "एमएस धोनी ने शिवम दुबे से बातचीत की थी. धोनी ने कहा था कि तुम्हें कोई बड़ा काम नहीं करना है. बस शॉर्ट गेंद पर बड़े शॉट नहीं खेलने हैं." पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया कि उन्हें एक साथी ने यह जानकारी दी. 

पहले टी20 में 60 और दूसरे टी20 में नाबाद 63 रन बनाने वाले शिवम दुबे मध्यम गति से गेंदबाजी भी करते हैं. शिवम दोनों ही मैचों में भारत की जीत के नायक रहे. उन्होंने दोनों ही मैचों में एक-एक विकेट भी चटकाया. 

शिवम दुबे ने माही को दिया था सफलता का श्रेय 

दमदार प्रदर्शन के बाद शिवम दुबे ने खुद कहा था, "इसके श्रेय चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी भाई को जाता है. माही भाई ने मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाहर निकाला. उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया. उन्होंने मुझ पर पूरा भरोसा दिखाया. स्टीफन फ्लेमिंग और माइक हसी ने भी मुझपर भरोसा किया."

यह भी पढ़ें-

IND vs AFG: शुभमन गिल की होगी वापसी और संजू सैमसन को मिलेगा मौका? तीसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget