एक्सप्लोरर

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? बेहद आसान भाषा में समझिए पूरा समीकरण

WTC Final 2021-23: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब महज तीन सीरीज खेली जानी है. इसके बाद दो फाइनलिस्ट टीमें तय होंगी. टीम इंडिया यहां फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है.

World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की फाइनलिस्ट टीमें तय होने में अब ज्यादा वक्त बाकी नहीं है. संभवतः अगले महीने ही यह तय हो जाएगा कि इस बार WTC फाइनल में कौनसी दो टीमें भिड़ेंगी. फिलहाल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत तीन सीरीज बाकी हैं, जिनमें कुल 8 मुकाबले खेले जाने हैं. यही 8 मुकाबले WTC फाइनलिस्ट तय करेंगे. ऐसे में टीम इंडिया किस तरह फाइनल में एंट्री कर सकती है, यहां समझें...

WTC पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया (75.56%) पहले पायदान पर और भारतीय टीम (58.93%) दूसरे पायदान पर हैं. और WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए भी यही दो टीमें सबसे बड़ी दावेदार हैं. इन दोनों टीमों के बीच फरवरी में शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी WTC फाइनल के लिहाज से सबसे अहम है.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज में अगर ऑस्ट्रेलिया 0-3 से हार भी जाती है तो भी वह फाइनल में पहुंच जाएगी. हालांकि 0-4 की हार में उसे अन्य टीमों के मुकाबलों पर निर्भर रहना होगा. वहीं, भारतीय टीम अगर यह सीरीज 3-1 से जीत जाती है तो वह भी फाइनल में पहुंच जाएगी. अगर भारतीय टीम का इससे प्रदर्शन थोड़ा बहुत भी कम रहता है तो उसे अन्य दो सीरीज के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

कौन-सी हैं वो दो सीरीज?

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: श्रीलंका को न्यूजीलैंड में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. श्रीलंका फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान (53.33%) पर है. अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वांछित नतीजा (3-1) हासिल नहीं कर पाती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका की टीम किसी भी तरह न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज नहीं जीते. ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज हारने की स्थिति में भारत को श्रीलंका की न्यूजीलैंड में हार की भी उम्मीद करनी होगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: दक्षिण अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करेगी. दक्षिण अफ्रीका WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान (48.72%) पर है. अगर भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज नहीं कर पाती है तो उसे आशा करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की सीरीज का नतीजा उसके पक्ष में आए. यानी या तो यह ड्रॉ हो जाए या वेस्टइंडीज इसे 1-0 से जीत जाए.

यह भी पढ़ें...

Mankading: नॉन स्ट्राइकर रन आउट पर MCC ने साफ की स्थिति, कन्फ्यूजन दूर करने के लिए नियम में जोड़ी यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget