एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे मोहम्मद सिराज, टीम इंडिया ने स्टैंडबाय के लिए दी है जगह

Team India T20 World Cup 2022: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ब्रिसबेन पहुंच गए हैं. उन्हें स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह दी गई है.

Team India T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप 2022 का आगाज हो चुका है. इसका पहला मुकाबला श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला गया. नामीबिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 55 रनों से हरा दिया. टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है, जो कि 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत ने टूर्नामेंट के लिए मोहम्मद सिराज को स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया है. सिराज इसके लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं.

सिराज टी20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं. उन्होंने ब्रिसबेन पहुंचने के बाद अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जो कि एयरपोर्ट की है. सिराज की इस फोटो पर फैंस ने कई तरह के रिएक्शन दिए. वे ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद टीम इंडिया से जुड़ गए हैं और जल्द ही अभ्यास शुरू कर देंगे. 

तेज गेंदबाज सिराज ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. वे वनडे सीरीज में काफी अहम साबित हुए. इससे पहले वे कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में सिराज एक अच्छा विकल्प होंगे. इस टूर्नामेंट के लिए मोहम्मद शमी को भी टीम में जगह मिली है. 

गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने दिल्ली वनडे में महज 17 रन देकर 2 विकेट लिए थे. जबकि रांची में खेले गए मुकाबले में 3 विकेट लिए थे. वे इससे पहले भी कई मौकों पर प्रभावी प्रदर्शन कर चुके हैं. अगर सिराज के टी20 रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 5 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें : SL vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराकर चटाई धूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget