एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: आज दो मुकाबले; अफगानिस्तान से भिड़ेगी आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 में आज दो मैच खेले जाएंगे. दोनों ही मुकाबले दिलचस्प रहने के आसार हैं.

AFG vs IRE, ENG vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की भिड़ंत आयरलैंड (AFG vs IRE) से होगी. यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर सुबह 9.30 बजे शुरू होगा. वहीं, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS vs ENG) की टीमें आमने-सामने होगी. यह मैच दोपहर 1.30 बजे खेला जाएगा. यह मुकाबला भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ही खेला जाएगा.

AFG vs IRE: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी आयरलैंड
ग्रुप-1 में अफगानिस्तान का एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा है और एक मैच में उसे इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी है. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए आज का मुकाबला उसके लिए अहम होगा. फिलहाल, अफगान टीम अच्छी लय में नहीं है. उसे अपने पिछले चारों कम्प्लीट मैंचों में हार मिली है.

उधर, आयरलैंड की टीम इस वर्ल्ड कप में दो बड़े उलटफेर कर चुकी है. फर्स्ट राउंड में उसने वेस्टइंडीज को शिकस्त दी थी. वहीं, ग्रुप-1 के अपने पिछले मुकाबले में इस टीम ने इंग्लैंड को मात दी. आयरिश टीम की सलामी जोड़ी और तेज गेंदबाज इस वक्त दमदार लय में हैं. आज के मुकाबले में आयरिश टीम बड़े हुए आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. 

AUS vs ENG: इंग्लैंड का पलड़ा भारी
दोनों ही टीमों को ग्रुप-1 के अपने दो-दो मैचों में एक हार और एक जीत मिली है. इंग्लैंड ने जहां अफगानिस्तान पर जीत हासिल की, वहीं आयरलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा. उधर, ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इसके बाद इस टीम ने श्रीलंका को हराकर वापसी की.

इस मुकाबले में इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ठीक पहले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टी20 सीरीज में एकतरफा शिकस्त दी थी. इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले दमदार अंदाज में जीते थे और तीसरा मुकाबले में भी उसका पलड़ा भारी था, यह मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था.

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli Record: टी20 वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

T20 WC 2022: दक्षिण अफ्रीका की विशाल जीत, बांग्लादेश को 104 रन से हराया; रिली रोसो रहे 'प्लेयर ऑफ द मैच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget