एक्सप्लोरर

Team India: वर्ल्ड कप फाइनल कैच कंट्रोवर्सी में नया मोड़, सूर्यकुमार यादव पर अफ्रीकी प्लेयर का बहुत बड़ा बयान

Team India: सूर्यकुमार यादव ने जो डेविड मिलर का कैच पकड़ा, उसके कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. अब दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी ने इस विषय पर बड़ा बयान दिया है.

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी. आखिरी ओवर में जब सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर (David Miller) का कैच पकड़ा तो वह बड़े विवाद का कारण बन गया था. हालांकि भारत चैंपियन बन चुका था लेकिन अगले ही दिन एक वीडियो सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि कैच लेते वक्त सूर्यकुमार का बायां पैर बाउंड्री को छू रहा था. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हुई, जिसे लेकर लोग 2 गुटों में बंट गए थे. अब दक्षिण अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने इस मामले पर बहुत बड़ा बयान दिया है.

एक मीडिया इंटरव्यू में केशव महाराज ने कहा कि उन्हें वर्तमान स्थिति पर ध्यान रहना चाहिए और फैसले को बदला नहीं जा सकता. उन्होंने कहा - मैं सच कहूं तो मुझे हार से बहुत निराशा हुई है. जो भी फैसला लिया गया या नहीं लिया गया, उसे अब बदला नहीं जा सकता. नकारात्मक चीजों पर चर्चा करने से कभी किसी का फायदा नहीं हुआ है. एक समय आएगा जब हम कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे, हम एक समय पर ऐसा जरूर करेंगे. जो हो चुका है, उसे हमें भुलाकर आगे बढ़ना होगा."

आखिरी ओवर का लेखा-जोखा

भारत ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 176 रन लगाए थे. लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन बनाने थे. हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने आए और उनकी पहली गेंद फुल-टॉस रही. इस कारण डेविड मिलर ने बड़ा शॉट खेलने के लिए बल्ला घुमाया और ऐसा लग रहा था जैसे गेंद बाउंड्री के पार चली जाएगी. मगर सूर्यकुमार यादव ने शानदार एथलेटिक क्षमता दिखाते हुए शानदार अंदाज में कैच पकड़ा. हालांकि दूसरी ही गेंद पर कैगिसो रबाडा ने चौका लगाया, लेकिन टीम को 7 रन की हार से नहीं बचा पाए.

यह भी पढ़ें:

TEAM INDIA: बारबाडोस से दिल्ली, आधा दिन हवा में उड़ती रही टीम इंडिया; जानें 16 घंटों तक प्लेयर्स ने क्या किया?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget