एक्सप्लोरर

SA vs AUS: विशाल बढ़त के साथ साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा

गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका ने चौथे टेस्ट में शिकंजा कस लिया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 134 रन के साथ अपनी कुल बढ़त 400 रन के पार पहुंचा ली है.

पहली पारी में 267 रन की बढ़त हासिल करने वाले साउथ अफ्रीका को कुल 401 रन की बढ़त हासिल है. दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर 39 जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसिस 34 रन बनाकर खेल रहे थे. सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्करम ने भी 37 रन बनाए.

इससे पहले वर्नन फिलेंडर (30 रन देकर तीन विकेट), कागिसो रबादा (53 रन पर तीन विकेट) और केशव महाराज (92 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 221 रन ही बना सकी.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे. उन्होंने 62 रन बनाने के अलावा पैट कमिंस (50) के साथ सातवें विकेट के लिए 99 रन जोड़े जो मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी साझेदारी है.

पेन को तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर को तीसरे टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाए जाने के बाद स्वेदश भेजे जाने के कारण कप्तानी सौंपी गई है. वह अपने दायें हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे. शनिवार को विकेटकीपिंग के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी.

इससे पहले मोर्ने मोर्कल दिन के चौथे ओवर में ही मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वापस लौट गए. वह हालांकि लंच के बाद बाकी टीम के साथ मैदान पर उतरे जिससे दूसरी पारी में उनके गेंदबाजी करने की उम्मीद बढ़ गई है.

सुबह हालात आसमान के छाए बादलों के कारण गेंदबाजी के अनुकूल थे लेकिन दिन की शुरुआत छह विकेट पर 110 रन से करने वाले ऑस्ट्रेलिया को पेन और कमिंस ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ने लंच से कुछ पहले तक साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा.

कमिंस ने 92 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से अपने करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया. वह बायें हाथ के स्पिनर महाराज की गेंद पर पगबाधा हुए.

लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच ओवर में 20 रन के भीतर अपने अंतिम तीन विकेट गंवाए. रबादा की गेंद पर डीन एल्गर ने पेन का शानदार कैच लपका जिन्होंने 96 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के मारे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget