एक्सप्लोरर

IPL टीमों को मिली बड़ी राहत, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेंगे दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी

SA Vs PAK: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अप्रैल के शुरुआती दो हफ्तों में लिमिटिड ओवर सीरीज खेली जानी है. टी20 सीरीज में उन खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है जो कि इस साल आईपीएल में हिस्सा लेने वाले हैं.

SA Vs PAK: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अप्रैल के शुरुआती दो हफ्तों में वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है. दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम ओवर सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इसके साथ ही आईपीएल टीमों को बड़ी राहत दी है. आईपीएल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है. लेकिन वनडे टीम का हिस्सा होने की वजह से इन खिलाड़ियों को आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर बैठना पड़ सकता है.

कैगिसो रबाडा, क्विंटन डी कॉक, लुंगी एनगिदी, डेविड मिलर और एनरिच नॉर्खिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में शामिल किया है. वनडे सीरीज दो से सात अप्रैल के बीच खेली जानी है. 10 से 16 अप्रैल के बीच खेली जाने वाली चार टी20 सीरीज से इन खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है.

आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन 9 अप्रैल से होने जा रहा है. ये सभी खिलाड़ी वनडे सीरीज खेलने के बाद 9 या 10 अप्रैल को इंडिया पहुंचेगे. कोविड प्रोटोकॉल की वजह से इन खिलाड़ियों को शुरुआत एक या दो मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है.

मार्करम की हुई टीम में वापसी

वनडे सीरीज के लिए बल्लेबाज एडन मार्करम और ऑलराउंडर वियान मुल्डर को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए शामिल किया है. यह दोनों खिलाड़ी आखिरी बार 2019 में खेले थे. ऑलराउंडर विहान लुबे और तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को दक्षिण अफ्रीका टीम में पदार्पण का मौका मिला है. लुबे टी20 जबकि विलियम्स को वनडे तथा टी20 टीम में शामिल किया गया है.

दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम : तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ब्युरन हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, जानेमान मलान, केशव महाराज, एडन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिदी, एनरिच नॉत्र्जे, एंदिले फेहलुकवायो,कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी, जोन-जोन स्मट्स, रैसी वान डेर डुसेन, जूनियर डाला, लुथो सिपाम्ला, वियान मुल्डर, सिसांदा मगाला, काइल वेरिने, डेरिन डुपाविलोन और लिजाड विलियम्स

दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम : तेम्बा बावुमा (कप्तान), जोर्न फॉटुइनस ब्युरन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, रैसी वान डेर डुसेन, जानेमान मलान, सिसांदा मगाला, ड्वेन प्रिटोरियस, तबरेज शम्सी, लुथो सिपाम्ला, काइल वेरिने (विकेटकीपर), पिट वान बिल्जोन, मागेल प्रिटोरियस, लिजाड विलियम्स और विहान लुबे.

मैदान पर फिर से देखने को मिला सचिन और लारा के बीच मजाक, वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
6 अक्टूबर को होगी हार्दिक पांड्या की वापसी, BCCI ने दी खुशखबरी
6 अक्टूबर को होगी हार्दिक पांड्या की वापसी, BCCI ने दी खुशखबरी
47 साल के इमरान ताहिर ने टी20 में बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
47 साल के इमरान ताहिर ने टी20 में बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
Embed widget