एक्सप्लोरर

सौरव गांगुली की नज़र में विश्वकप में 'नंबर 6' पर ये बल्लेबाज़ बनेगा मैच विनर

2 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु हो रही वनडे सीरीज़ के लिए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टीम में युवा बल्लेबाज़ रिषभ पंत को आज़माने की हिमायत की है.

क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ के लिए सभी टीमों ने कमर कसनी शुरु कर दी है. लेकिन भारतीय टीम अब भी अपनी टीम के मिडिल ऑर्डर को फाइनल करने में व्यस्थ है. आगामी क्रिकेट विश्वकप से पहले अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में भारत के पास अपने सही टीम संयोजन को परखने और जांचने का आखिरी मौका है.

ऐसे में 2 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु हो रही वनडे सीरीज़ के लिए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टीम में रिषभ पंत को लेने की हिमायत की है. दादा ने कहा है कि वो पंत को विश्वकप से पहले वनडे टीम में आजमाते हुए देखना चाहते हैं.

इंडिया टीवी के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'अगर टॉप के चार बल्लेबाजों के बाद धोनी आते हैं, फिर केदार जाधव नंबर छह पर और पांड्या नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हैं, तब भी हमारे पास कार्तिक बचे रहते हैं. ऐसे में ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जरूर मौका मिलना चाहिए.' 

सौरव गांगुली की नज़र में विश्वकप में 'नंबर 6' पर ये बल्लेबाज़ बनेगा मैच विनर

उन्होंने कहा है कि अगर पंत नंबर छह पर टीम के लिए खेलते हैं तो वो मैच विनर साबित हो सकते हैं. लेकिन उन्हें एक मौका देना ज़रूरी है. इसके साथ ही सौरव ने विराट को नंबर चार पर आज़माने पर भी अपनी नाखुशी ज़ाहिर की. उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर यानि नंबर एक दो तीन रोहित, शिखर धवन और विराट कोहली भारत की ताकत हैं.'

उन्होंने कहा, 'विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए वापस लौट रहे हैं. मैं अखबार में पढ़ रहा था कि रवि शास्त्री चाहते हैं कि उन्हें नंबर 4 पर खिलाया जाए. मुझे नहीं मालूम नंबर 3 पर कौन खेलेगा. शायद अंबाती रायडू नंबर 3 पर और कोहली नंबर 4 पर खेलेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता यह सही कदम होगा क्योंकि कोहली नंबर तीन के बड़े खिलाड़ी हैं.'

सौरव से पहले खुद टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी कहा था कि रिषभ पंत उनके लिए एक पॉज़ीटिव हेडऐक हैं. जो कि शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें भी टीम में आज़माया जा सकता है.

इसके अलावा उन्होंने विजय शंकर और अजिंक्ये रहाणे की विश्वकप टीम में संभावनाओं से इंकार नहीं किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
ऋषभ पंत से क्यों छिनी उपकप्तानी? कोच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी; कहा- उन्हें बदलने की...
ऋषभ पंत से क्यों छिनी उपकप्तानी? कोच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी; कहा- उन्हें बदलने की
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
AFG वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा के सामने नई मुश्किल, टीम इंडिया में वापसी पर चौंकाने वाला अपडेट
AFG वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा के सामने नई मुश्किल, टीम इंडिया में वापसी पर चौंकाने वाला अपडेट

वीडियोज

Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi
ABP Report | FIR ON Khan Sir : मुसीबत में फसें खान सर | Khan Sir controversy | Patna Police
UP Encounter | Mahadangal: 2027 चुनाव से पहले ही अखिलेश vs योगी! | Ghaziabad Breaking Khora | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget