एक्सप्लोरर

सौरव गांगुली ने किया विराट कोहली का समर्थन, शोएब अख्तर को दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने सुझाव दिया था कि विराट कोहली को वनडे और टी20 से संन्यास ले लेना चाहिए. अब दादा ने शोएब अख्तर को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

क्रिकेट जगत में रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को एक बेतुकी सलाह दी थी. दरअसल, अख्तर ने कहा था कि अगर कोहली चाहते हैं कि वह सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दें, तो उन्हें वनडे और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लेना चाहिए और सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए. अब इसे लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पाक दिग्गज को मुंहतोड़ जवाब दिया है. 

शोएब अख्तर ने दी थी बेतुकी सलाह 

अक्सर विराट कोहली को सुझाव देने वाले शोएब अख्तर ने एक बार फिर किंग कोहली को बेतुकी सलाह दी थी. अख्तर ने कहा था कि अगर विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल क्रिकेट के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं और अपने करियर का लंबा ले जाना चाहते हैं तो उन्हें 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद वनडे और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लेना चाहिए और सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए. वैसे शोएब पहले भी कई बार किंग कोहली को ऐसी सलाह दे चुके हैं, लेकिन इस बार दादा ने उनकी बोलती बंद कर दी है. 

दादा ने दिया मुंहतोड़ जवाब 

एक कार्यक्रम में सौरव गांगुली से शोएब अख्तर के इस रिएक्शन पर सवाल किया गया. अपने जवाब से दादा ने अख्तर की बोलती बंद कर दी. दादा पहले से ही अपने सटीक जवाब के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. गांगुली ने जवाब दिया, क्यों. विराट कोहली अगर खेलना चाहते हैं तो उन्हें खेलना चाहिए. वह हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. 

लय में लौट चुके हैं किंग कोहली

विराट कोहली की बात करें तो 2019 से लेकर 2022 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके बल्ले से शतक नहीं निकला था. हालांकि, इस दौरान उन्होंने लगातार रन बनाए थे, लेकिन ट्रिपल डिजिट में नहीं पहुंचे थे. फिर 2022 से उनका बल्ला लय में लौटा और उन्होंने अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी. 2022 से किंग कोहली तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं.

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट वापस लेने के फैसले से खुश नहीं हैं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन, कहा- यह मैं, मैं और सिर्फ मैं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget