एक्सप्लोरर

Smriti Mandhana: दमदार प्रदर्शन के बावजूद स्मृति मंधाना के साथ हुआ गलत! जानें क्या है पूरा मामला

ODI Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम की दमदार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन उन्हें इसका वनडे रैंकिंग में फायदा नहीं मिला.

Smriti Mandhana ODI Ranking: स्मृति मंधाना ने हाल ही में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था. मंधाना ने वीमेंस क्रिकेट की इस सीरीज में 148 रन बनाए थे. उन्होंने 3 पारियों में दो अर्धशतक लगाए थे. एक मैच में उन्होंने 90 रनों का भी आंकड़ा पार किया. लेकिन मंधाना के साथ गलत हो गया. उन्हें आईसीसी वीमेंस बैटिंग रैंकिंग में इसका फायदा नहीं मिला. स्मृति मंधाना रैंकिंग में फिसल गई हैं.

मंधाना फिलहाल वीमेंस वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं. वे पहले दूसरे पायदान पर थीं. मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों में 148 रन बनाए थे. वे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर रही थीं. लेकिन मंधाना को आईसीसी वनडे रैंकिंग में नुकसान हो गया. श्रीलंकाई खिलाड़ी चमारी अट्टापट्टू दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं. उन्होंने मंधाना को पीछे छोड़ दिया है. दक्षिण अफ्रीका की लाउरा वॉलवार्ड पहले नंबर पर हैं.

मंधाना का साल 2024 में रहा दमदार रिकॉर्ड -

स्मृति मंधाना भारत के लिए अभी तक दमदार प्रदर्शन कर चुकी हैं. उन्होंने करियर में 94 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 3960 रन बनाए हैं. मंधाना ने इस फॉर्मेट में 9 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं. अगर साल 2024 की बात करें तो उन्होंने 13 मैचों में 747 रन बनाए हैं. इस दौरान 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाए. मंधाना वनडे विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर रहीं. 

स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दिखाया था दम -

मंधाना ने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेली. उन्होंने एक मुकाबले में शतक जड़ा. स्मृति ने 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 105 रन बनाए थे. हालांकि टीम इंडिया यह मैच हार गई थी. पर्थ में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 298 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया 215 रन ही बना पायी थी.

यह भी पढ़ें : भारतीय क्रिकेट टीम की अहम बातें हुईं लीक तो इरफान पठान को आया गुस्सा, बोले- ड्रेसिंग रूम की बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget