एक्सप्लोरर

शेन वॉर्न के नाम होगा मेलबर्न के एमसीजी में एक स्टैंड, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को घोषणा की कि दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को घोषणा की कि दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा, जबकि देश के क्रिकेट बोर्ड ने इस महान खिलाड़ी के सम्मान में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के एक स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला किया. क्रिकेट जगत के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक वॉर्न का शुक्रवार को थाईलैंड में निधन हो गया था. माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा.

मॉरिसन ने कहा कि वॉर्न के आकस्मिक निधन ने ऑस्ट्रेलियाई सकते में हैं तथा संघीय और विक्टोरिया सरकार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और उनके परिवार द्वारा ‘हमारे सर्वकालिक महानतम क्रिकेटरों में से एक’ का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. मॉरिसन ने कहा, ‘‘वॉर्न की राष्ट्रीय उपलब्धियों को देखते हुए उनके परिवार के पास राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की पेशकश की जाएगी. यह वॉर्न के परिवार के साथ परामर्श से किया जाएगा.’’

इस बीच एमसीजी (मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड) में ग्रेट सदर्न स्टैंड का नाम भी वॉर्न के नाम पर रखने का फैसला किया गया. विक्टोरिया के पर्यटन और खेल मंत्री मार्टिन पाकुला ने विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डैनियल एंड्रयूज, एमसीसी ट्रस्ट के अध्यक्ष स्टीव ब्रैक्स और एमसीसी के सीईओ स्टुअर्ट फॉक्स के साथ परामर्श करने के बाद शनिवार की सुबह यह घोषणा की. पाकुला ने कहा, ‘‘हम ग्रेट सदर्न स्टैंड का नाम बदलकर एसके वॉर्न स्टैंड रखेंगे और हम जितनी जल्दी संभव हो, ऐसा करेंगे.’’

वॉर्न ने अपना 700वां विकेट एमसीजी पर ही लिया था. इसके अलावा उन्होंने इस मैदान पर हैट्रिक भी बनायी थी. स्टेडियम के बाहर इस दिग्गज की प्रतिमा पहले से लगी हुई है. वॉर्न को श्रद्धांजलि देने के लिये लोग उनकी प्रतिमा के आसपास एकत्र हुए और वहां पर पुष्प, क्रिकेट की गेंद, बियर, सिगरेट आदि चढ़ाये. क्रिकेट विक्टोरिया भी वॉर्न के सम्मान में जंक्शन ओवल में एक स्टैंड का नाम बदलने की योजना बना रहा है.

मॉरिसन ने वॉर्न को याद करते हुए ‘‘वह हमारे देश के सबसे महान लोगों में से एक थे. उनका हास्य, उनका जुनून, उनकी बेपरवाही, उनकी सहजता ने सुनिश्चित किया कि उन्हें सभी का प्यार मिले.’’ उन्होंने कहा, ‘‘शेन जैसा कोई नहीं था. उन्होंने अपना जीवन अपने तरीके से जिया. उनकी उपलब्धियां विशिष्ट थी, लेकिन उन्हें कुछ चीजों के लिये पछतावा भी था. वे इनके साथ ही आगे बढ़े.’’

यह भी पढ़ें : Watch: 'रॉकस्टार' जडेजा ने जड़ा शतक, मैदान पर फिर से दिखा तलवारबाजी स्टाइल में जश्न

IPL में बिकने वाले पहले क्रिकेटर थे शेन वॉर्न, शानदार कप्तानी से Rajasthan Royals को बनाया था चैंपियन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget