एक्सप्लोरर

SAvsIND: कप्तान विराट की दाढ़ी में तिनका!

बतौर बल्लेबाज आप कितने भी सफल हो जाएं लेकिन बतौर कप्तान आप तब तक सफल नहीं माने जाते जब तक कि विदेशी धरती पर जीत आपकी झोली में ना आए.

BY- अनुराग श्रीवास्तवा, एसोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर

बतौर बल्लेबाज आप कितने भी सफल हो जाएं लेकिन बतौर कप्तान आप तब तक सफल नहीं माने जाते जब तक कि विदेशी धरती पर जीत आपकी झोली में ना आए. केपटाउन में 208 का टारगेट नहीं पार कर पाई टीम इंडिया तो सेंचुरियन में एक बार फिर जान के लाले पड़े हैं. सेंचुरियन टेस्ट की ही बात करते हैं इसमें बतौर बल्लेबाज विराट सुपरहिट रहे लेकिन बतौर कप्तान उनसे एक ऐसी गलती हुईं जो नहीं होनी चाहिए थीं.
 
शमी से क्या शरमाना ?
सेंचुरियन टेस्ट मैच के चौथे दिन मोहम्मद शमी इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे जिनको देखकर लगा कि वो जीत के लिए उम्मीद का दामन कसकर पकड़े हैं.लेकिन बतौर कप्तान यहां विराट से एक बड़ी चूक हुई और वो चूक ये रही कि उन्होंने चौथे दिन शमी को देर से गेंद थमाई. शमी को विराट ने दिन के 12वें और पारी के 40वें ओवर में गेंद दी. शमी ने उसके बाद अफ्रीका के तीन बड़े बल्लेबाज आउट कर दिए. शमी ने गेंद पकड़ी और उसके महज 6.3 ओवर में सिर्फ 19 रन पर अफ्रीका के तीन विकेट गिर गए. तीनों विकेट शमी ने लिए लेकिन 54वें ओवर में विराट ने उन्हें फिर से हटा दिया. जबकि शमी ने अपने इस स्पैल में 3 विकेट लिए.
ओवर         रन         विकेट
07           26          03

40 मिनट में भी नहीं मिला आराम ?

शमी ने टीम इंडिया को मैच में वापसी का रास्ता दिखाया लेकिन सिर्फ 7 ओवर बाद कप्तान ने उन्हें हटा दिया. शमी के थकने का तर्क भी यहां नहीं चलेगा क्योंकि जब कप्तान ने शमी को हटाया तो उसके दो ही ओवर बाद लंच हो गया. चलिए ये भी ठीक है. लंच 40 मिनट का होता है, उतने समय में शमी आराम करके दोबारा तरोताजा भी हो गए होंगे. लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि विराट ने शमी को दोबारा गेंद थमाई 82वें ओवर में. मतलब पूरे 28 ओवर बाद जिसमें बीच में 40 मिनट का लंच भी हुआ. हैरानी तब होगी आपको जब ये पता चलेगा कि लंच से टी के बीच शमी ने सिर्फ एक ही ओवर किया. शमी के 82वें ओवर में गेंदबाजी के बाद टी हो गया.

चाय के बाद शमी का धमाल
शमी को विराट ने टी के बाद गेंद थमाई और उन्होंने टी के बाद के छठे ओवर में रबाडा को पविलियन भेजकर फिर से सफलता दिला दी. अगर लंच और चाय के बीच विराट ने शमी को ज्यादा इस्तेमाल किया होता तो हो सकता है दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 258 तक के स्कोर तक नहीं पहुंचा होता. हो सकता है भारत को सेंचुरियन में 40 से 50 रन का टारगेट कम मिला होता, तब भारत के जीत की संभावनाएं और मजबूत होतीं. सवाल ये है कि जब आपका एक गेंदबाज लगातार अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान कर रहा है तो फिर उसे हटाना क्यों. जब नया बल्लेबाज क्रीज पर आया तो शमी को क्यों हटाया गया? लंच के बाद शमी को फिर से ओवर क्यों नहीं फिंकवाए गए ? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो विराट से इस दौरे पर लगातार पूछे जाएंगे, कभी शमी के बहाने कभी किसी और के बहाने. दक्षिण अफ्रीका में बतौर बल्लेबाज तो विराट कमाल कर सकते हैं लेकिन बतौर कप्तान वो कितने सवाल खारिज कर पाएंगे , इसी के जवाब में विराट और उनके विजन का भविष्य तय होगा.

सेंचुरियन में कैसे टूटेगा सन्नाटा ?
क्रिकेट में हर दिन इतिहास बदलता है लेकिन कई बार इतिहास ये भी बताता है कि काम होना है या नहीं. सेंचुरियन के इतिहास में जो सबसे बड़ा लक्ष्य का पीछा हुआ है वो 249 रन का हुआ है जिसे इंग्लैंड ने साल 2000 में हासिल किया था. उसके बाद सेंचुरियन में टेस्ट मैच तो कई हुए लेकिन इतना बड़ा टारगेट कभी हासिल नहीं किया किसी टीम ने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget