एक्सप्लोरर

IND vs SA 1st Test: रवि शास्त्री और शॉन पोलक ने बताई सेंचुुरियन की पिच रिपोर्ट, टेम्बा बावुमा ने किया उल्टा काम

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच खेलने जा रही है. इस मैच से पहले रवि शास्त्री और शॉन पोलक ने सेंचुरियन की पिच का पूरा हाल बताया है.

IND vs SA 1st Test Pitch Report: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है, जहां आज से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. इस सीरीज का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स कर रहे हैं, क्योंकि इस मैच में साउथ अफ्रीका की खतरनाक पिच और गेंदबाजों के सामने विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी को देखने को मिलेगी. वहीं, भारत के जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी अपनी गेंदों से मेज़बानों को डराने की कोशिश करेंगे.

इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका के ऐतिहासिक मैदान सेंचुरियन में खेला जाना है, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से खेल शुरू होने में देरी हो रही है. आउटफील्ड गीला होने के कारण टॉस में देरी हुई, लेकिन फिर टॉस हुआ, और साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

सेंचुरियन की पिच रिपोर्ट

हालांकि, सेंचुरियन की इस पिच की रिपोर्ट बताते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री और साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर शॉन पोलक ने बताया था कि, "पिच पर अच्छी-खासी घास है. टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी, क्योंकि इस पिच पर जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे यह स्लो होती जाएगी. इस पिच पर गेंद ऊपर-नीचे भी रह सकती है, जिससे बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने में मुश्किल होगी. टेस्ट मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी मुश्किल होती जाएगी."

उन्होंने आगे कहा कि, "मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए साउथ अफ्रीका की टीम बिना किसी स्पिनर्स के भी मैदान पर उतर सकती है, लेकिन जैसी ही धूप निकलेगी, पिच पर दरार बढ़ती जाएगी. टेस्ट मैच के दौरान इस पिच में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना सबसे अच्छा है. पहले 2 सीज़न को निकालने के लिए हिम्मत चाहिए, और अगर आपने लंच तक सिर्फ 2 विकेट गंवाए हो तो आपको खुश होना चाहिए." बहरहाल, क्रिकेट एक्सपर्ट्स की पिच रिपोर्ट और उससे निकाले गए निष्कर्ष के विपरित जाते हुए साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को येनसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में प्रसिद्ध कृष्णा डेब्यू कर रहे हैं, जबकि रवींद्र जडेजा को पीठ में तकलीफ की वजह से आराम दिया गया है, और उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को खेलने का मौका मिला है.

यह भी पढ़ें: IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन में शानदार है साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड, लेकिन सिर्फ भारत के खिलाफ झेलनी पड़ी थी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंकॉक में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, भारत वापसी की प्रक्रिया तेज; इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होने का इंतजार
बैंकॉक में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, भारत वापसी की प्रक्रिया तेज; इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होने का इंतजार
उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन? इस विधायक ने खोला मोर्चा! 'जब नेतृत्व की नीयत…'
उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन? इस विधायक ने खोला मोर्चा! 'जब नेतृत्व की नीयत…'
इंडिगो संकट के बीच DGCA का एक्शन, लापरवाही उजागर होते ही 4 इंस्पेक्टर किए सस्पेंड
इंडिगो संकट के बीच DGCA का एक्शन, लापरवाही उजागर होते ही 4 इंस्पेक्टर किए सस्पेंड
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!

वीडियोज

Indigo Crisis: इंडिगो संकट पर DGCA की कार्रवाई ने पायलट के उड़ाए होश!, एक एक कर सब ससपेंड
थाईलैंड में पकड़े गए भगोड़े भाई, अब पुलिस के टॉर्चर से कैसे बचेंगे?
Trump का नया “Gold Card” धमाका! $1 Million में Green Card से भी Strong Residency
SGB ने फिर कर दिखाया! Gold Investment का असली Master | Paisa Live
NPS में बड़ा धमाका! अब Gold–Silver ETF तक निवेश की आज़ादी | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बैंकॉक में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, भारत वापसी की प्रक्रिया तेज; इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होने का इंतजार
बैंकॉक में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, भारत वापसी की प्रक्रिया तेज; इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होने का इंतजार
उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन? इस विधायक ने खोला मोर्चा! 'जब नेतृत्व की नीयत…'
उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन? इस विधायक ने खोला मोर्चा! 'जब नेतृत्व की नीयत…'
इंडिगो संकट के बीच DGCA का एक्शन, लापरवाही उजागर होते ही 4 इंस्पेक्टर किए सस्पेंड
इंडिगो संकट के बीच DGCA का एक्शन, लापरवाही उजागर होते ही 4 इंस्पेक्टर किए सस्पेंड
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
The Devil BO Day 1: 'द डेविल' ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन वसूला 50% बजट, दर्शन की बनी कोविड के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
'द डेविल' ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन वसूल लिया 50% बजट, जानें- कलेक्शन
हर दिन बचाएं 333 रुपये, बन जाएंगे 17 लाख, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा भारी मुनाफा
हर दिन बचाएं 333 रुपये, बन जाएंगे 17 लाख, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा भारी मुनाफा
आशिक के साथ OYO पहुंच गई टीचर पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ कर दी धुनाई; वीडियो वायरल
आशिक के साथ OYO पहुंच गई टीचर पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ कर दी धुनाई; वीडियो वायरल
ठंड में नीली पड़ जाती हैं कुछ लोगों के अंगुलियां, जानें शरीर में किस चीज की होती है कमी?
ठंड में नीली पड़ जाती हैं कुछ लोगों के अंगुलियां, जानें शरीर में किस चीज की होती है कमी?
Embed widget