एक्सप्लोरर

1 सेकंड में 5 HD मूवी डाउनलोड! जापान ने पेश किया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Japan First 6G Device: जापान ने दुनिया का पहला 6G प्रोटोटाइप डिवाइस पेश किया है. अभी दुनियाभर में कनेक्टिविटी के लिए 5G सबसे ज्यादा एडवांस है. अमेरिका, भारत जैसे देशों ने 6जी पर काम शुरू कर दिया है.

Japan Unveils World's first 6G Device: जापान टेक्नोलॉजी के मामले में हमेशा आगे रहता है. दुनिया के कई ऐसे हिस्से हैं, जहां अभी 5G धीरे-धीरे पहुंच रहा है, वहीं अब जापान ने हाल ही में दुनिया का पहला हाई-स्पीड 6G प्रोटोटाइप डिवाइस पेश किया है. इस डिवाइस को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 330 फीट से अधिक की दूरी तक 100 गीगाबिट प्रति सेकंड की स्पीड से डेटा ट्रांसमिट कर सकता है, जो कि मौजूदा 5G प्रोसेसर की तुलना में 20 गुना ज्यादा है. ओवरऑल स्पीड देखी जाए तो ये 5G फोन की स्पीड से 500 गुना तेज है. 

जानकारी के मुताबिक, जापान की ओर से तैयार इस डिवाइस को कुछ कंपनी ने पार्टनरशिप के तहत बनाया है. इसमें DOCOMO, NTT Corporation, NEC Corporation और Fujitsu के नाम शामिल हैं. 6G की टेस्टिंग अभी सिंगल डिवाइस पर टेस्ट की गई है. इसे अभी कर्मशियल तौर पर टेस्ट नहीं किया है. 6G में यूजर्स को बेहद ही फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलने वाली है.

6G के आने के बाद क्या होगा? 

टेक रिपोर्ट में कहा गया है कि 6G की स्पीड से आप एक सेकंड में 5 HD मूवी डाउनलोड कर पाएंगे. हालांकि इस टेक्नोलॉजी को लेकर अभी काफी काम होना बाकी है. भारत में भी इसको लेकर काम शुरू हो चुका है. अभी दुनियाभर में कनेक्टिविटी के लिए 5G तकनीक सबसे ज्यादा एडवांस है, जिसकी थ्‍योरिट‍िकल मैक्सिमम स्‍पीड 10Gbps है. एक बात ध्यान देने वाली ये है कि अलग-अलग देशों में 5G नेटवर्क की स्‍पीड भी अलग है. 

अमेरिका, चीन, जापान समेत भारत जैसे देशों ने 6जी पर भी काम शुरू कर दिया है. इसको लेकर माना जा रहा है कि इससे लोग रियल-टाइम होलोग्राफ‍िक कम्‍युनिकेशन कर पाएंगे. इसके साथ ही वर्चुअल और मिक्‍स्‍ड रिएलिटी की दुनिया में भी लोगों को नया अनुभव मिलने की उम्‍मीद है.

5G से होगा कितना बेहतर

5G की तुलना में 6G अधिक हाई फ्रिक्वेंसी बैंड का इस्तेमाल करता है. आसान भाषा में कहें तो इसका मतलब होता है कि 6G डिवाइसेस के लिए तेज डाउनलोड के लिए आवश्यक फ्रीक्वेंसी प्राप्त करना मुश्किल होगा. यह टेस्ट 330 फीट (100 मीटर) से अधिक की दूरी पर किए गए. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6G के लिए कंपनियों और सरकार को काफी ज्‍यादा मेहनत करनी होगी. इसके लिए मोबाइल टावर्स को पूरी तरह से बदलना होगा. साथ ही 6G इनबिल्ट एंटीना वाले नए स्‍मार्टफोन्‍स को मार्केट में उतारना होगा. 

यह भी पढ़ें:-

108MP कैमरा वाले फोन के साथ मिल रही स्मार्टवॉच फ्री, कीमत 10 हजार रुपये से भी कम 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget