एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋतुराज गायकवाड़, इन रिकॉर्ड्स को भी किया अपने नाम

Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, इस खिलाड़ी ने टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए दूसरा सर्वाधिक निजी स्कोर बनाया.

Ruturaj Gaikwad Stats And Records: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी शतक बनाया. ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों पर 123 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 7 छक्के जड़े. यह भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में ऋतुराज गायकवाड़ का पहला शतक है. इस शतक के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. ऋतुराज गायकवाड़ भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. भारत के लिए इस फॉर्मेट में सर्वाधिक निजी स्कोर शुभमन गिल के नाम दर्ज है. शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

ऋतुराज गायकवाड़ के शतक की खास बात रही कि इस बल्लेबाज ने पहली 22 गेंदों पर 22 रन बनाए, यानि 100 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, लेकिन आखिरी 35 गेंदों पर 101 रन बना डाले. ऋतुराज गायकवाड़ ने आखिरी 35 गेंदों पर 288.57 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इसके साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम, श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और मार्टिन गुप्टिल शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं.

भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में बनाया दूसरा सर्वाधिक निजी स्कोर...

भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में शुभमन गिल के नाम सर्वाधिक निजी स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है. शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रनों की पारी खेली थी. वहीं, अब ऋतुराज गायकवाड़ 123 रनों के साथ भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में दूसरे सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस फेहरिस्त में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी. जबकि रोहित शर्मा ने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 118 रन बनाए थे. सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS: 'वह अपनी लाइफ का सबसे अहम मैच...', मुकेश कुमार के तीसरे टी20 में नहीं खेलने पर सू्र्यकुमार ने दिया जवाब

IPL 2024 Auction: ऑक्शन से पहले रिलीज प्लेयर्स की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, स्टोक्स से लेकर आर्चर-हेजलवुड का नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला

वीडियोज

Kanpur News: कानपूर में दिखा नकाबपोश बदमाशों का तांडव , 3 सेकेंड में घर पर फेंके 3 बम
BJP State President: क्या बदलेगा नए BJP अध्यक्ष के आने से? | UP News | BJP | Mahadangal
Commodities Market में Copper की ज़बरदस्त Rally: 35% Jump और $12,000 का Level | Paisa Live
West Bengal Elections: 'महिलाएं रसोई के औजारों के साथ तैयार रहें', जनता को क्यों भड़का रही ममता?
Trump Tariff: टैरिफ के चक्कर में अपने ही देश में घिरे ट्रंप, शुरू हुई बगावत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला
FA9LA से जमाल कुडू तक, बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुके हैं ये अरेबिक गाने
FA9LA से जमाल कुडू तक, बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुके हैं ये अरेबिक गाने
ग्रेटर नोएडा: घने कोहरे से हादसा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं 15 से ज्यादा गाड़ियां
ग्रेटर नोएडा: घने कोहरे से हादसा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं 15 से ज्यादा गाड़ियां
ब्रिटेन से पाकिस्तान तक पहुंचा H3N2 'सुपर फ्लू' का खतरनाक स्ट्रेन, इससे भारत को कितना खतरा?
ब्रिटेन से पाकिस्तान तक पहुंचा H3N2 'सुपर फ्लू' का खतरनाक स्ट्रेन, इससे भारत को कितना खतरा?
IPL में नौकरी करने के लिए कहां मिलती है डिटेल, कितनी योग्यता होनी बेहद जरूरी?
IPL में नौकरी करने के लिए कहां मिलती है डिटेल, कितनी योग्यता होनी बेहद जरूरी?
Embed widget