एक्सप्लोरर

RR vs DC Fantasy 11 Prediction: पृथ्वी शॉ होंगे कप्तान, ये रही आज के मैच की बेस्ट विनिंग टीम

Rajasthan vs Delhi Fantasy 11 Prediction: आईपीएल 2021 का सातवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. जानिए इस मैच की बेस्ट विनिंग Fantasy 11 क्या हो सकती है.

RR vs DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला हर मायने में बेहद खास होने वाला है. इस मैच में दो युवा कप्तान खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे. एक तरफ जहां दिल्ली ने पहली बार ऋषभ पंत पर भरोसा किया है, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान ने युवा संजू सैमसन पर बड़ा दांव लगाया है. ऐसे में दोनों ही हर हाल में जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे. 

दिल्ली ने जहां जीत के साथ इस सीज़न की शुरुआत की थी. वहीं राजस्थान को उसके पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. राजस्थान ने इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश की थी और टीम के कप्तान संजू समैसन ने शतक जड़ा था. हालांकि राजस्थान को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, चोट के कारण बेन स्टोक्स अब टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उनकी जगह टीम में डेविड मिलर या लियाम लिविंगस्टोन की एंट्री हो सकती है. 

दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत मिली थी और अब कगीसो रबाडा की वापसी से उसका गेंदबाजी आक्रमण और भी मजबूत हो गया है. दिल्ली की टीम ने बल्लेबाजों की मददगार वाली पिच पर पिछले मैच में चेन्नई को 200 से कम के स्कोर पर रोका था. इसके बाद पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने शानदार पारी खेल टीम को जीत दिलाई और नए कप्तान ऋषभ पंत ने जीत के साथ सीजन की शुरुआत की थी. 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, कगीसो रबाडा, अमित मिश्रा और आवेश खान. 

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- मनन वोहरा, जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, डेविड मिलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान. 

इस मैच की बेस्ट विनिंग Fantasy 11

विकेटकीपर: जोस बटलर (उप कप्तान), संजू सैमसन, और ऋषभ पंत. 

बल्लेबाज: पृथ्वी शॉ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे और रियान पराग. 

ऑलराउंडर्स: क्रिस वोक्स और क्रिस मॉरिस. 

गेंदबाज: आवेश खान, आर अश्विन और चेतन सकारिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
पहले भारत और पाकिस्तान... अब श्रीलंका का हेड कोच बना ये दिग्गज; सनथ जयसूर्या को किया रिप्लेस
पहले भारत और पाकिस्तान... अब श्रीलंका का हेड कोच बना ये दिग्गज; जयसूर्या को किया रिप्लेस
5 बार बदल चुका है IPL का शेड्यूल, एक बार तो भयंकर युद्ध की वजह से रोका गया टूर्नामेंट
5 बार बदल चुका है IPL का शेड्यूल, एक बार तो भयंकर युद्ध की वजह से रोका गया टूर्नामेंट
ईशान किशन को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? रकम कर देगी हैरान; टी20 वर्ल्ड कप में मचाया तहलका
टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? रकम कर देगी हैरान

वीडियोज

Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
Israel-Iran War Live: खाड़ी देशों के बाद अब ईरान के निशाने पर यूरोप का ये देश? अमेरिका के एक्शन ने दिए संकेत
Live: खाड़ी देशों के बाद अब ईरान के निशाने पर यूरोप का ये देश? अमेरिका के एक्शन ने दिए संकेत
Embed widget