एक्सप्लोरर

डिंपल यादव ने AAP सांसद स्वाति मालीवाल के मामले पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या बोलीं सपा सांसद

Dimple Yadav on Swati Maliwal Case: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि आप सभी के समर्थन से सपा प्रदेश में बहुत ऐतिहासिक जीत की तरफ आगे बढ़ रही है और केंद्र की सरकार के जाने के पूरे संकेत भी मिल रहे हैं.

UP News: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने आज शनिवार (18 मई) को गोंडा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रेया वर्मा के समर्थन में रोड शो कर जनता को संबोधित किया और श्रेया वर्मा के समर्थन में वोट मांगने की अपील की. इसके साथ ही सपा सांसद डिंपल यादव ने आप सांसद स्वाति मालीवाल के मामले पर कहा कि मैं समझती हूं किसी महिला के साथ गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए. अगर इस तरह का व्यवहार हुआ है तो इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी इसमें दोषी होगा उसकी सजा मिलनी चाहिए.

सपा सांसद ने गोंडा में कहा कि युवा शक्ति को यहां का सांसद बनाएं ऐसे सांसद को ना बनाएं जो जनता के बीच न जाते हैं और आप सभी लोग सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे के अंदर सभी समाजवादी पार्टी का वोट डाल दें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिनके पास परिवार नहीं है उनको नहीं पता कि परिवार कैसे चलता है. 10 साल से केंद्र में झूठ की सरकार है और जो अभी तक चुनाव हुए हैं उसमें केंद्र की सरकार बदलने के संकेत मिल रहे हैं और केंद्र की सरकार बदलेगी तो प्रदेश की सरकार भी बदल जाएगी.

समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने जनता को संबोधित करते हुए बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें खुशी इस बात की है कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने का काम किया है. आप सभी के समर्थन से समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में बहुत ऐतिहासिक जीत की तरफ आगे बढ़ रही है और कहीं ना कहीं केंद्र की सरकार के जाने के पूरे संकेत भी मिल रहे हैं. अगर केंद्र की सरकार जाती है तो कहीं ना कहीं उत्तर प्रदेश की सरकार भी जाने वाली है. डिंपल यादव ने कहा कि यह लड़ाई परिवर्तन की है और बदलाव की लड़ाई है. हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है. दबाव की नकारात्मक राजनीति की बंद करने की लड़ाई है. 

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि गोंडा में 20 मई को वोट पड़ेगा हम समझते हैं कि बदलाव और परिवर्तन का और पढ़ने जा रहा है. एक युवा शक्ति को आप लोग समर्थन करने जा रहे हैं हमारे सारे कार्यकर्ता किसी भी दबाव में नहीं आएंगे. क्योंकि मैनपुरी और कन्नौज के कोई भी कार्यकर्ता दबाव में नहीं आए हैं उन्होंने शासन और प्रशासन का मुकाबला किया और डालने के लिए डटे रहें. 

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर डिंपल यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो रिश्तों को निभाना जानती है. जो लोग परिवार वाले नहीं है वह लोग नहीं जानते रिश्ते क्या होते हैं. वह नहीं समझते की परिवार की जिम्मेदारी क्या होती है, समाजवादी पार्टी को जिम्मेदारी भी निभानी आती है और रिश्ते भी निभाना आते हैं.

Lok Sabha Election 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डायनासोर से की कांग्रेस की तुलना, सपा पर भी कसा तंज

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget