एक्सप्लोरर

RCB की जीत के बाद कितनी बदली प्वॉइंट्स टेबल? अब क्या है प्लेऑफ के समीकरण, जानिए लेटेस्ट अपडेट

IPL 2024: अब तक महज कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है, जबकि बाकी 3 टीमों का फैसला होना बाकी है. वहीं, इसके लिए 7 टीमें दावेदार हैं.

IPL Playoffs Scenario: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया. इस तरह फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. बहरहाल, इस जीत के बाद आरसीबी की प्लेऑफ खेलने की उम्मीदें जिंदा हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. हालांकि, अब दोनों टीमों के प्वॉइंट्स बराबर 12-12 प्वॉइंट्स हैं. साथ ही दोनों टीमों का भाग्य अपने हाथों में नहीं है. आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स दोनों को प्लेऑफ के लिए दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा. वहीं, अब तक महज कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है, जबकि बाकी 3 टीमों का फैसला होना बाकी है.

आरसीबी की जीत के बाद कितनी बदली प्वॉइंट्स टेबल?

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 18 प्वॉइंट्स के साथ क्वॉलीफाई कर चुकी है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के 12 मैचों में 16 प्वॉइंट्स हैं. इस टीम का भी प्लेऑफ खेलना तकरीबन तय माना जा रहा है. जबकि तीसरे नंबर पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स और चौथे नंबर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बराबर 14-14 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन पैट कमिंस की टीम के 2 मैच बचे हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के महज 1 बचे हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू 13 मैचों में 12 प्वॉइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर है.

इन टीमों की दावेदारी है बरकरार...

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 13 मैचों में 12 प्वॉइंट्स हैं, अब यह टीम प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है. इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स 12 मैचों में 12 प्वॉइंट्स के साथ सातवें पायदान पर है. जबकि शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस 12 मैचों में 10 प्वॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर है. दरअसल, केकेआर प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी है, जबकि बाकी 3 स्थानों के लिए 7 दावेदार हैं. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के अलावा सारी टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. इस तरह प्वॉइंट्स टेबल बेहद दिलचस्प हो गया है.

ये भी पढ़ें-

टी20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन, फिर घटिया फॉर्म शुरू; भारत की मुश्किलें बढ़ा रहे शिवम दुबे

RCB ने लगाया जीत का पंजा, प्लेऑफ में जाने की उम्मीद कायम; दिल्ली को 47 रन से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget