एक्सप्लोरर

RCB vs MI: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 54 रनों से हराया, हर्षल पटेल ने 4 और युजवेंद्र चहल ने चटकाए 3 विकेट

IPL 2021, Match 39, MI Vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई की टीम 111 रनों पर ऑल आउट हो गई.

Key Events
royal challengers bangalore vs mumbai indians ipl 2021 match 38 Abu Dhabi Sheikh Zayed Stadium RCB vs MI: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 54 रनों से हराया, हर्षल पटेल ने 4 और युजवेंद्र चहल ने चटकाए 3 विकेट
बैंगलोर बनाम मुंबई

Background

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians: आज का दूसरा मुकाबला विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच शात साढ़े सात बजे से दुबई में खेला जाएगा. आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में अभी तक इन दोनों टीमों का जीत का खाता नहीं खुला है. दोनों ही टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें रविवार को हार की हैट्रिक से बचने की पूरी कोशिश करेंगी.

ऑसराउंडर हार्दिक पांड्या को मुंबई की प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना जा रहा है क्योंकि वह शायद अपनी हरफनमौला जिम्मेदारी को निभाने के लिए 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं. अगर हार्दिक बल्लेबाजी के लिए भी फिट होते हैं तो टीम में सौरभ तिवारी की जगह उन्हें मौका मिल सकता है. बड़ौदा का यह खिलाड़ी झारखंड के बायें हाथ के बल्लेबाज तिवारी के मुकाबले इस फॉर्मेट में बेहतर माना जाता है.

RCB vs MI head to head

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें अब तक कुल 28 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान रोहित की टीम का पलड़ा भारी रहा है. दरअसल, मुंबई इंडियंस ने 17 मैच जीते हैं. वहीं आरसीबी को सिर्फ 11 मैचों में जीत मिली है.

जानिए प्वाइंट टेबल में कौन है आगे

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्वाइंट टेबल में 10 अंको के साथ तीसरे नंबर पर है. इस सीज़न में अभी तक उसने 9 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे पांच मैचों में जीत मिली है. वहीं रोहित की मुंबई की टीम लगातार दो हार के बाद नौ मैचों में आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है. मुंबई ने इस सीज़न में अभी तक 9 मैचों में सिर्फ चार मैच जीत हैं.

पहले हाफ में आरसीबी ने मारी थी बाज़ी

आईपीएल 2021 के पहले हाफ में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं तो विराट कोहली की टीम ने बाज़ी मारी थी. उस मैच में मुंबई ने पहले खेलने के बाद आरसीबी को 160 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे विराट की टीम ने आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया था. 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिकल, केएस भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, टिम डेविड, काइल जैमिसन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर.

 

 

23:21 PM (IST)  •  26 Sep 2021

आरसीबी ने 54 रनों से जीता मैच, हर्षल पटेल ने चटकाए 4 विकेट

आरसीबी की तरफ से 19वां ओवर हर्षल पटेल ने किया. उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर एडम मिल्ने को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. इस तरह मुंबई इंडियंस की टीम 18.1 ओवर में 111 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस मैच को आरसीबी ने 54 रनों से जीत लिया. हर्षल के अलावा युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट चटकाए. एक विकेट मोहम्मद सिराज को मिला. 

23:16 PM (IST)  •  26 Sep 2021

मुंबई के 9 विकेट गिरे, जीत के करीब पहुंची आरसीबी

युजवेंद्र चहल ने अपने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह को 5 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इस तरह उन्होंने अपने खाते में तीसरा विकेट दर्ज कर लिया है. आरसीबी अब जीत से केवल 1 विकेट दूर है. 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 111/9

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget