एक्सप्लोरर

INDvsSL: आज दांव पर है विराट, सचिन और वॉर्नर के रिकॉर्ड

कप्तान रोहित शर्मा की बेजोड़ फॉर्म और टीम इंडिया के जोशीले प्रदर्शन से भारतीय फैंस की एक और सीरीज़ जीत की उम्मीदों को चार चांद लग गए हैं. भारत अपने घर में अक्टूबर 2015 के बाद से कोई भी वनडे सीरीज नहीं हारा है. ऐसे में वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा.

नई दिल्ली/वाइज़ैग: कप्तान रोहित शर्मा की बेजोड़ फॉर्म और टीम इंडिया के जोशीले प्रदर्शन से भारतीय फैंस की एक और सीरीज़ जीत की उम्मीदों को चार चांद लग गए हैं. भारत अपने घर में अक्टूबर 2015 के बाद से कोई भी वनडे सीरीज नहीं हारा है. ऐसे में वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा.

लेकिन टीम इंडिया की इस जीत में कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो भारतीय स्टार्स की राह तक रहे हैं.

विराट की गैर-हाज़िरी में आगे निकलेंगे रोहित शर्मा:

भारतीय कप्तान विराट कोहली की शादी के बीच रोहित शर्मा को शॉर्टर फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान मिली हैं. लेकिन रोहित के पास आज एक ऐसा मौका है जिसमें वो टीम इंडिया के मौजूदा सबसे सफल बल्लेबाज़ विराट से आगे निकल सकते हैं. विराट ने इस सीज़न कुल 6 शतक लगाए हैं. जबकि रोहित भी साल 2017 में 6 शतकों के साथ उनके बराबर खड़े हैं. अगर आज अंतिम वनडे में वो एक बार फिर शतक जमाते हैं तो वो विराट से आगे निकल जाएंगे. 

INDvsSL: आज दांव पर है विराट, सचिन और वॉर्नर के रिकॉर्ड

हालांकि वो एक साल सबसे अधिक वनडे शतक लगाने के ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाएंगे क्योंकि इस लिस्ट में 9 शतकों के साथ सचिन टॉप पर हैं.

पहली बार 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बनेंगे रोहित:

रोहित शर्मा 2017 में अब तक 20 मैचों में 45 सिक्स लगा चुके हैं और महज़ 5 सिक्स के साथ वो 50 का आंकड़ा भी छू लेंगे. भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज़ एक साल में 50 छक्के नहीं लगा सका है. इससे पहले सचिन तेंडुलकर ने 1998 में 40 सिक्स लगाए थे. वहीं, एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में 58 सिक्स लगाए हैं.

रोहित करेंगे वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी:

विराट कोहली के छोटे-बड़े कई रिकॉर्ड्स पर भारतीय फैंस की नज़र रहती है लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 2015 से अब तक सबसे ज्यादा वनडे सेन्चुरी लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन डेविड वॉर्नर 12 शतकों के साथ नंबर वन हैं. लेकिन 11 शतक लगाकर दूसरे पायदान पर मौजीद रोहित के पास डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है.

हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी साल 2015 से अब तक 11 शतक लगाए हैं लेकिन वो इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं है इसलिए उनका इस रिकॉर्ड की बराबरी कर पाना नामुमकिन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget