एक्सप्लोरर

IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए कैसे घातक हथियार बन गए हैं सिराज, कप्तान रोहित शर्मा ने बताया

India vs New Zealand: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि सिराज ने पिछले दो सालों में गेंदबाजी में बहुत सुधार किया है.

India vs New Zealand 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को हैदराबाद में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने कमर कस ली है. भारत ने हाल ही में श्रीलंका को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया है. अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी. इस मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने इसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की. रोहित ने बताया कि सिराज ने पिछले 2 सालों में गेंदबाजी में बहुत बदलाव किया है. सिराज अब भारतीय टीम के लिए घातक हथियार बन गए हैं. 

कप्तान रोहित ने सिराज की तारीफ करते हुए कहा, ''हमने देखा है कि सिराज ने पिछले दो सालों में टीम के लिए तीनों फॉर्मेट्स में कैसा परफॉर्म किया है और वो हमारे लिए काफी जरूरी खिलाड़ी हैं. इसीलिए उनका मैनेजमेंट कैसे कर रहे हैं, उनको फ्रेश कैसे रख रहे हैं. इन दो सालों में उन्होंने गेंदबाजी में काफी इम्प्रूवमेंट किया है, खासकर लाइन और लेंथ में. हमें हाल में जो देखने को मिल रहा है वह उनका आउट स्विंग. पहले वे अपने स्विंग के लिए इतने नहीं जाने जाते थे. लेकिन पिछली सीरीज में उन्होंने लगातार नए बॉल से स्विंग किया है. टीम के लिए यह बहुत अच्छी बात है.''

गौरतलब है कि सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी की. उन्होंने गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे में 30 रन देकर 2 विकेट लिए थे. इसके बाद कोलकाता में खेले गए दूसरे वनडे में 30 रन देकर 3 विकेट झटके. उन्होंने आखिरी मुकाबले में 32 रन देकर 4 विकेट झटके. यह मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया. रोहित ने बताया कि सिराज अब न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे में खेलेंगे.  

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: हैदराबाद में भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच आज, जानें- कैसे ले सकते हैं टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget