एक्सप्लोरर

IND Vs AFG: रोहित शर्मा क्यों नहीं कर पा रहे कमाल? आकाश चोपड़ा ने फेल होने की वजह बताई

आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा के फेल होने की वजह बयां की है. रोहित शर्मा के पास हालांकि खुद को साबित करने का मौका है.

रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में रन नहीं बना पाने की वजह से निशाने पर हैं. हालांकि पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा में पूरा भरोसा जताया है. आकाश चोपड़ा का मानना है कि जब भी रोहित शर्मा आक्रमक क्रिकेट खेलते हैं तो वह बेहतर करने में कामयाब होते हैं. रोहित शर्मा ने 14 महीने के लंबे गैप के बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी की है. लेकिन रोहित शर्मा की वापसी अभी तक असफल रही है और वो दोनों मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए.

रोहित शर्मा के पास खुद को साबित करने का एक और मौका है. 17 जनवरी को अफगानिस्तान और भारत के बीच सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा. अगर रोहित शर्मा इस मैच में बड़ी पारी खेलने में कामयाब हो जाते हैं तो उनके टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. आकाश चोपड़ा का मानना है कि रोहित शर्मा ने सीरीज के पहले दो मैचों में जरूरत से ज्यादा आक्रमक होने की कोशिश की है और यह उन पर भारी पड़ गया.

आकाश चोपड़ा ने कहा, ''पहले दो मैचों में रोहित शर्मा ने जिस तरह खेलने की कोशिश की है उसे देखकर कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा ने अल्ट्रा एग्रेसिव अप्रोच अपनाने की कोशिश की. रोहित शर्मा बिना सेट हुए गेंद को हिट करने की कोशिश कर रहे थे. इसी वजह से पहले मैच में वो रन आउट हो गए और दूसरे मैच में वो पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए.''

आईपीएल भी रहेगा अहम

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ''बैंगलुरु में रोहित शर्मा की अप्रोच अलग देखने को मिल रही है. रोहित शर्मा को सेट होकर खेलने की कोशिश करनी चाहिए. एग्रेसिव खेलते हुए रोहित शर्मा का बेस्ट देखने को मिलता है. वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा इसी वजह से कामयाब मिली. रोहित शर्मा अलग ही लेवल पर खेल रहे थे.''

बता दें कि रोहित शर्मा अगर वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं तो उन्हें आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. आईपीएल का सीजन अच्छा जाने पर रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप में खेलना कंफर्म हो जाएगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget