एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'शर्मा जी के लड़के' ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, बना डाला जबरदस्त रिकॉर्ड

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच में 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है.

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया है. उन्होंने धर्मशाला में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में 162 गेंद में 103 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के भी लगाए. हालांकि 9 महीनों बाद पहली बार गेंद हाथ में लेने वाले बेन स्टोक्स ने 'हिटमैन' को बोल्ड किया, लेकिन शतक लगाते ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

30 की उम्र के बाद सबसे ज्यादा शतक

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो अभी तक 30 की उम्र के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने इस उम्र के बाद कुल 35 शतक लगाए थे. वहीं रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 103 रन की पारी खेलते ही इस मामले में सचिन की बराबरी कर ली है. उन्होंने भी अब 30 साल की उम्र के बाद 35 शतक जड़ दिए हैं.

वहीं दुनिया के सभी खिलाड़ियों की बात की जाए तो 30 की उम्र के बाद सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड कुमार संगाकारा के नाम है, जिन्होंने इस उम्र के बाद 43 शतक लगाए थे. इस सूची में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और रिकी पॉन्टिंग संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं क्योंकि उन दोनों ने 30 की उम्र के बाद 36 शतक लगाए थे. रोहित शर्मा ने 30 की उम्र के बाद टेस्ट मैचों में 10, एकदिवसीय मैचों में 21 और टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 4 शतक लगाए हैं.

साल 2024 में अभी तक 3 शतक जड़ चुके हैं रोहित शर्मा

साल 2024 में भी रोहित शर्मा की शानदार फॉर्म जारी है. 'हिटमैन' ने अभी तक इस साल 3 शतक लगाए हैं, जिनमें से 2 शतकीय पारियां इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज के दौरान आई हैं। इसके अलावा उन्होंने साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में 121 रन की नाबाद पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें: Watch: बहन ने फेंकी 160 किमी प्रतिघंटा से गेंद! दर्द के मारे CSK का खिलाड़ी हुआ बेहाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget