एक्सप्लोरर

IND vs ENG: धर्मशाला में रोहित शर्मा ने बना डाले बड़े रिकॉर्ड्स, कोई एशियन बल्लेबाज नहीं कर सका ऐसा

Dharamsala Test: रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर तीनों फॉर्मेट में 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसा करने वाले वह महज तीसरे भारतीय कप्तान हैं. इससे पहले MSD और विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं.

Rohit Sharma Stats & Records: धर्मशाला टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम 218 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर बिना किसी विकेट पर 71 रन है. इस वक्त भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 38 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि यशस्वी जायसवाल ने 33 रन बनाए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने खास फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. दरअसल, रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर तीनों फॉर्मेट में 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसा करने वाले वह महज तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं.

छक्के लगाने में रोहित शर्मा का नहीं है जवाब!

रोहित शर्मा से पहले महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली बतौर भारतीय कप्तान तीनों में 1000 रन बना चुके हैं. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के फैफ डु प्लेसी, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और पाकिस्तान के बाबर आजम ने ऐसा किया है. अब तक वर्ल्ड क्रिकेट में महज 6 कप्तान ने तीनों फॉर्मेट में 1000 रन बनाए हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 50 छक्के पूरे कर चुके हैं. ऐसा करने वाले वह पहले एशियन बैट्समैन हैं.

धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ हुई मजबूत

बहरहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट की बात करें तो अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड टीम 218 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड के लिए ओपनर जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. लेकिन इसके अलावा बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. लिहाजा, इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. रवि अश्विन ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा रवीन्द्र जडेजा को 1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

IND vs END: धर्मशाला से कुलदीप यादव का है खास रिश्ता! 7 साल बाद अंग्रेजों के लिए...

IND vs ENG: कुलदीप-अश्विन के जाल में बुरा फंसा इंग्लैंड, 218 रन पर ही ढेर हुई पारी

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget