एक्सप्लोरर

IND vs SL: टीम इंडिया में होंगे बदलाव! ऋषभ पंत को मिलेगा मौका? दूसरे वनडे में ऐसी होगी प्लेइंग XI

IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच रविवार, 4 अगस्त को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. जानें इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India vs Sri Lanka 2nd ODI, India Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच टाई रहा. हालांकि, भारत के लिए यह हार से कम नहीं रहा, क्योंकि एक वक्त इस मैच में टीम इंडिया की जीत बिल्कुल पक्की दिख रही थी, लेकिन आखिरी लम्हों में भारतीय पारी लड़खड़ा गई और श्रीलंका हार से बच गई. ऐसे में अब सवाल यह है कि दूसरे वनडे में रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेंगे या नहीं? यहां जानें दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच रविवार, 4 अगस्त को खेला जाएगा. कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर पहले मैच की गलतियों से सबक लेकर हर हाल में दूसरा वनडे जीतना चाहेंगे. दूसरे वनडे में ऋषभ पंत को मौका मिलेगा या नहीं, यह भी एक बड़ा सवाल है. 

ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

दूसरे वनडे में भी रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज़ कर सकते हैं. वहीं तीन नंबर पर विराट कोहली और चार नंबर पर श्रेयस अय्यर खेलते दिख सकते हैं. इसके बाद पांच नंबर पर विकेटकीपर केएल राहुल खेलते दिखेंगे. इसका मतलब है कि ऋषभ पंत को एक बार फिर बेंच पर बैठना होगा. छह नंबर पर शिवम दुबे और सात नंबर पर अक्षर पटेल के खेलने की संभावना है. फिर वाशिंगटन सुंदर नजर आ सकते हैं. कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर और मोहम्मद सिराज व अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाज होंगे. इसका मतलब है कि कप्तान रोहित शर्मा बिना किसी बदलाव के ही दूसरे वनडे में उतर सकते हैं. 

दूसरे वनडे में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget