एक्सप्लोरर

Jadeja 7 Wickets: रवींद्र जडेजा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन, यह रिकॉर्ड बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय

Delhi Test: रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में घातक गेंदबाजी की। इस मुकाबले की दोनों पारियों में वह 10 विकेट लेने में सफल रहे।

Ravindra Jadeja Brilliant Perfomance: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहे. दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में उन्होंने अपनी घातक बॉलिंग के चलते कंगारू टीम की कमर तोड़ दी. वह इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 7 विकेट लेने में सफल रहे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रवींद्र जडेजा का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन है. यह उनकी गेंदबाजी का ही कमाल था जो ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी सिर्फ 113 रन बना पाया. इस दरम्यान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 80 विकेट भी पूरे किए. 

यह रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे भारतीय

रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने कंगारू टीम के विरुद्ध अब तक 80 विकेट लिए हैं. वैसे भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 111 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज हैं. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने कंगारुओं के विरुद्ध 103 विकेट लिए हैं. अब रवींद्र जडेजा 80 विकेट लेकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. 

जडेजा की शानदार वापसी

रवींद्र जडेजा चोट की वजह से पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट नहीं खेल पाए थे. चोट की वजह से उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में शिरकत नहीं की. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी शानदार रही. उन्होंने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में कंगारुओं के खिलाफ 7 विकेट लिए थे. वहीं दिल्ली में वह 10 विकेट लेने में सफल रहे. इस तरह जडेजा अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट में कुल 17 विकेट झटक चुके हैं. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने बैटिंग में भी जलवा बिखेरा. नागपुर टेस्ट में 70 रन की पारी खेलने वाले जडेजा ने दिल्ली में चल रहे दूसरे मुकाबले की पहली पारी में 26 रन बनाने में सफल रहे.

यह भी पढ़ें:

WTC Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट जीतने के बाद पांचवें नंबर पर पहुंचा इंग्लैंड, जानें बाकी टीमों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से पहले कोच गंभीर को चेतावनी, कुलदीप के सपोर्ट में दिया बयान
दूसरे टेस्ट से पहले कोच गंभीर को चेतावनी, कुलदीप के सपोर्ट में दिया बयान
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget