एक्सप्लोरर

WTC Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट जीतने के बाद पांचवें नंबर पर पहुंचा इंग्लैंड, जानें बाकी टीमों का हाल

Latest WTC Points Table: इंग्लैंड ने माउंट मौंगानुई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 267 रन से हराया. इस जीत के बाद इंग्लिश टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई.

WTC Points Table England 5th Number: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कीवियों को 267 रन से शिकस्त दी. इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई. माउंट मौंगानुई में हुई मुकाबले में इंग्लिश टीम के आगे कीवी टीम संघर्ष करते नजर आई. इस जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल पॉइंट्स में इंग्लैंड की स्थिति में सुधार हुआ. न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहला मुकाबला जीतने के बाद बेन स्टोक्स की टीम अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. आइए आपको बताते हैं कि डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में कौन टीम इस स्थान पर है. 

पांचवें नंबर पर इंग्लैंड

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की लेटेस्ट पॉइंट्स् टेबल पर नजर डाली जाए तो इंग्लैंड की टीम पांचवें नंबर पर है. उसके 46.97 अंक हैं. जबकि 70.83 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर वन पर बरकरार है. टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है और उसके 61.67 अंक हैं. इन टीमों के अलावा श्रीलंका 53.33 पॉइंट्स के साथ तीसरे, 48.72 अंक के साथ साउथ अफ्रीका चौथे, 40.91 अंक के साथ वेस्टइंडीज छठे, 38.1 पॉइंट्स के साथ पाकिस्तान सातवें, 27.27 अंक के साथ न्यूजीलैंड आठवें और 11.11 पॉइंट्स के साथ बांग्लादेश की टीम 9 नंबर पर है. 

भारत का फाइनल में पहुंचना तय

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इस साल 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच चुकी है. हालांकि खिताबी मुकाबले में उसके आगे दूसरी टीम कौन होगी अभी इसका आधिकारिक तौर पर फैसला नहीं हुआ है. लेकिन भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना तय है. मौजूदा समय में पॉइंट्स टेबल में भारत की टीम दूसरे नंबर पर है. भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दस्तक देने के लिए ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा सीरीज में 2-0 या 3-1 से हराया होगा. भारत पहले टेस्ट में कंगारू टीम को हरा चुका है. वहीं दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की जीत तय है. ऐसे में भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग पक्का है. 

यह भी पढ़ें:

NZ vs ENG: बेन स्टोक्स और 'बैजबॉल रणनीति' ने बदला इंग्लैंड का लक, टेस्ट क्रिकेट में जारी है इंग्लिश टीम की जीत का सिलसिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget