एक्सप्लोरर

अब लगातार देना होगा कोच रवि शास्त्री को कठिन इम्तिहान

रवि शास्त्री के लिए कोच की जिम्मेदारी उठाना आसान नहीं होगा. आने वाले समय में उनके लिए तमाम चुनौतियां तैयार हैं.

बीसीसीआई में विरोध करने की रवायत है नहीं. लिहाजा जब रवि शास्त्री के कोच बने रहने की खबर आई तो उसमें सभी की सहमति थी. रवि शास्त्री की ‘वन-टू-वन मैन मार्किंग’ काम आई. वेस्टइंडीज जाने से पहले विराट कोहली कह ही गए थे कि टीम के खिलाड़ियों को खुशी होगी अगर रवि शास्त्री ही कोच बने रहते हैं. जाहिर है कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी ने जब फैसला किया तो उनके जेहन में ये बात थी.

रवि शास्त्री को एक्सटेंशन दिए जाने पर किसी ने ना तो कोई विरोध किया और ना ही किसी ने पूछा कि जब शास्त्री को ही ये जिम्मेदारी देनी थी तो फिर इतनी औपचारिकताएं क्यों की गईं? दिलचस्प बात ये है कि अगले कुछ दिनों में जब रवि शास्त्री के लिए सपोर्ट स्टाफ चुनने की बारी आई आएगी तो भी उनकी पसंद ही चलने वाली है. एकाध नाम छोड़ दिए जाएं तो सारे नाम वही रहने वाले हैं.

इन बातों के बाद भी ऐसा नहीं है कि 2021 तक रवि शास्त्री की डगर आसान रहने वाली है. उनकी असली इम्तिहान अब शुरू होगा. अब हर सीरीज के बाद उनकी कोचिंग का आंकलन होगा. अगले दो साल में उनके सामने टी-20 से लेकर टेस्ट चैंपियनशिप तक की चुनौती रहेगी.

टी-20 से लेकर टेस्ट चैंपियनशिप तक की चुनौती

करीब सवा साल बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप खेलना है. हाल ही में वेस्टइंडीज में खेली गई टी-20 सीरीज में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा. टी-20 की टीम में कुछ बदलाव भी दिखे. जो इस बात का इशारा करते हैं कि विश्व कप की तैयारियां शुरू हो गई हैं. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या जैसे कुछ नियमित खिलाड़ी टी-20 टीम में इसलिए नहीं थे क्योंकि ये सीरीज विश्व कप के तुरंत बाद खेली जा रही थी. और इन खिलाड़ियों को आराम दिया जाना जरूरी था. खैर, रवि शास्त्री के लिए चुनौती यही है कि वो टूर्नामेंट जीतें.

उन्होंने बतौर कोच तमाम सीरीज खेली है. लेकिन अब तक वो बड़े टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रहे हैं. हाल ही में विश्व कप में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में रूक गया था. जब उसे न्यूज़ीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. दिलचस्प बात ये है कि आईसीसी ने टेस्ट चैंपियनशिप की शुरूआत भी की है. जिसका फाइनल करीब दो साल बाद लॉर्ड्स में खेला जाएगा. फाइनल के आधार पर ही टी-20 और वनडे की तर्ज पर दुनिया को टेस्ट वर्ल्ड चैंपियन मिलेगा. इस चैंपियनशिप की शुरूआत भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से होगी.

होनहार खिलाड़ियों को बचाना

रवि शास्त्री के लिए एक बड़ी चुनौती होगी नवदीप सैनी और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को बचाए रखना. श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी में और नवदीप सैनी गेंदबाजी में टीम इंडिया का भविष्य हो सकते हैं. इन खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके देने होंगे. इन्हें मानसिक तौर पर इतना परिपक्व बनाना होगा कि वो घरेलू क्रिकेट की अपनी सफलता को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी कायम रख सकें. श्रेयस अय्यर के तौर पर टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर की पुरानी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है. आपको याद ही होगा कि विश्व कप से पहले टीम इंडिया लगातार नंबर चार के बल्लेबाज की परेशानी से जूझती रही और आखिरकार विश्व कप में हार की बड़ी वजहों में नंबर चार की पोजीशन भी रही.

खिलाड़ियों के समूह के बाहर भी नजर दौड़ानी होगी

रवि शास्त्री को बतौर कोच अपने 20-25 खिलाड़ियों की टोली से बाहर भी नजर दौड़ानी होगी. आप सोचकर देखिए कि करूण नायर टीम से बाहर हैं, वही करूण नायर जो सिर्फ 24 साल की उम्र में अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगा चुके हैं. लेकिन वो टीम से बाहर हैं. 32 साल के सुरेश रैना को टीम की स्कीम से ही बाहर कर दिया गया है. अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ी को भरोसा देने के बाद भी विश्व कप की टीम से बाहर कर दिया गया. जिसकी वजह से उन्हें संन्यास लेना पड़ा. खिलाडियों के समूह को तैयार करना कोई गलत बात नहीं है. खिलाड़ियों की पसंद-नापसंद भी हर कप्तान और कोच की होती है. लेकिन रवि शास्त्री को ये समझना होगा कि किसी खिलाड़ी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. जैसा अंबाती रायडू के साथ हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget