एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: फाइनल में बंगाल से भिड़ेगा सौराष्ट्र, गुजरात को 92 रन से हराया

रणजी ट्रॉफी: बेहद ही रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले के आखिरी दिन सौराष्ट्र ने गुजरात को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. फाइनल में सौराष्ट्र की टक्कर बंगाल से होगी.

रणजी ट्रॉफी: रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने गुजरात को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. सौराष्ट्र की जीत में कप्तान जयदेव उनादकट का अहम योगदान रहा जिन्होंने 56 रन देकर गुजरात के सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. फाइनल में सौराष्ट्र की टक्कर बंगाल से होगी. बंगाल ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक को 174 रन से मात दी थी. फाइनल नौ मार्च से खेला जाएगा.

सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 304 रन का स्कोर बनाया. सौराष्ट्र ने गुजरात को पहली पारी में 252 रन पर ऑलआउट करके 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. सौराष्ट्र ने फिर अपनी दूसरी पारी में 274 रन का स्कोर बनाया और गुजरात के सामने जीत के लिए 327 रनों का लक्ष्य रखा.

पार्थिव-चिराग की पार्टनरशिप ने मैच को बनाया रोमांचक

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 63 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद फिर चिराग गांधी (96) और कप्तान पार्थिव पटेल (93) ने छठे विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी करके गुजरात को मुश्किल से निकालने की कोशिश की.

कप्तान पार्थिव टीम के 221 के स्कोर पर छठे विकेट के रूप में आउट हो गए और फिर गुजरात की टीम 72.2 ओवर में 234 रन पर सिमट गई और उसे 92 रन से हार का सामना करना पड़ा. चिराग ने 139 गेंदों पर 16 चौके जबकि कप्तान पार्थिव ने 148 गेंदों पर 13 चौके लगाए. भार्गव मेराई ने 56 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए. गुजरात के बाकी दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके, जोकि गुजरात की हार का सबसे बड़ा कारण बना.

सौराष्ट्र के लिए कप्तान उनादकट के सात विकेटों के अलावा धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चिराग जानी और प्रेरक माकंड ने एक-एक विकेट लिए.

बंगाल की टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची, रिद्धिमान साहा को टीम में किया गया शामिल रणजी ट्रॉफी: बंगाल ने फाइनल में जगह बनाई, कर्नाटक को 174 रन से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget