एक्सप्लोरर

बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पवार को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रमेश पवार को भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रमेश पवार (Ramesh Powar) को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की. बीसीसीआई को इस पद के लिये 35 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे. सुलक्षणा नाइक, मदन लाल और रूद्र प्रताप सिंह की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया और सर्वसम्मति से पवार की उम्मीदवारी पर सहमति व्यक्त की.

भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेलने वाले पवार इससे पहले जुलाई 2018 से लेकर नवंबर 2018 तक महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच रह चुके हैं. उनके अंडर में भारतीय टीम ने 2018 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था और साथ ही टीम ने लगातार 14 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी जीते थे.

पवार ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई की सीनियर टीम को कोचिंग दी थी और साथ ही वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं.

सीएसी ने की थी सिफारिश 
क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने रमेश पवार को फिर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम का राष्ट्रीय कोच नियुक्त करने की सिफारिश की थी. पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल की अगुवाई वाली सीएसी ने इस पद के लिए मौजूद कोच डब्ल्यू वी रमन के अलावा आठ उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद पवार के नाम की सिफारिश की थी. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा था, ‘‘ सीएसी ने पवार के नाम की सिफारिश की है.’’इस पद के लिए पवार और रमन के अलावा भारत के पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा और पूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला सहित पांच महिला उम्मीदवार दौड़ में थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक, शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
Live: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक, शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget