एक्सप्लोरर

शुबमन गिल बोले, 'द्रविड़ सर ने हमेशा कहा कभी अपना स्वभाविक खेल मत बदलना'

शुभमन गिल का रवैया राहुल द्रविड़ से प्रभावित है जिन्होंने इस युवा खिलाड़ी को हर हालत में अपने स्वाभाविक खेल पर डटे रहने की सलाह दी है.

उसके स्ट्रोक्स भले ही विराट कोहली की तरह हों लेकिन क्रिकेट के प्रति शुभमन गिल का रवैया राहुल द्रविड़ से प्रभावित है जिन्होंने इस युवा खिलाड़ी को हर हालत में अपने स्वाभाविक खेल पर डटे रहने की सलाह दी है. दो सप्ताह बाद 20 बरस के होने जा रहे गिल सिर्फ दो वनडे खेलने के बावजूद चर्चा में बने हुए हैं. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज दौरे के लिये टीम में उनका चयन नहीं होने पर हैरानी जताई थी. इस महीने की शुरूआत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बने गिल ने कहा ,‘‘राहुल सर भारतीय अंडर 19 टीम और फिर भारत ए के समय से मेरे कोच हैं. उनसे सबसे अच्छी सलाह जो मुझे मिली, उसे मैं हमेशा जेहन में रखता हूं. वह कहते थे कि हालात कुछ भी हो, मुझे अपना स्वाभाविक खेल नहीं बदलना है.’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं वेस्टइंडीज ए के खिलाफ दोहरे शतक को लाल गेंद के क्रिकेट से अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी कहूंगा.’’ लेकिन स्वाभाविक खेल दिखाने पर भी अनुकूल नतीजे नहीं मिले तो, यह पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘उन्होंने कहा कि यदि तकनीकी रूप से मुझे मजबूत बनना है तो अपने बेसिक खेल के भीतर ही सारे बदलाव होने चाहिये.’’ गिल ने कहा,‘‘राहुल सर ने मुझसे कहा कि यदि मैंने अपना खेल बदला तो वह स्वाभाविक नहीं होगा और उससे सफलता नहीं मिलेगी. उसका फोकस चुनौतियों का मानसिक रूप से सामना करने पर ही रहेगा.’’ फ्रंटफुट पर गिल के कवर ड्राइव की तुलना कोहली के स्ट्रोक से की जाती है लेकिन उसने कहा कि यह उसका स्वाभाविक शाट है. उसने कहा ,‘‘मैं स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक खेलता हूं. बचपन से ही मैने स्पिनरों को खूब खेला है. स्पिनरों की मददगार विकेट पर खेलते हुए मैंने यह स्ट्रोक खेलने में महारत हासिल की.’’ वेस्टइंडीज में लिस्ट ए मैचों में ‘प्लेयर आफ द सीरिज ’ रहे गिल ने कहा ,‘‘ उस श्रृंखला से मेरा आत्मविश्वास बढा. मैं इस तरह की पारियों को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बड़े स्कोर में बदलना चाहता हूं.’’ तमाम सुर्खियों के बावजूद गिल के पैर जमीन पर है और उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसके बारे में क्या कहा जा रहा है. उसने कहा,‘‘मैदान से बाहर आने पर ही आपको पता चलता है कि आपके बारे में क्या कहा जा रहा है. मैदान पर उतरने के बाद यह सब भूल जाते हैं. आप सिर्फ मैच जीतने पर फोकस करते हैं.’’ कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा एक करोड़ 80 लाख रूपये में खरीदे गए गिल को दबाव का सामना करने का शऊर युवराज सिंह ने सिखाया. उसने कहा,‘‘युवी पाजी ने मुझे दबाव, शोहरत और सुर्खियों के बीच सामान्य बने रहने के लिये काफी सलाह दी. पंजाब टीम में मेरे सीनियर खिलाड़ी गुरकीरत सिंह मान ने काफी मदद की.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, इंग्लैंड में शर्मनाक हार से इस दिग्गज ने छोड़ा साथ
पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, इंग्लैंड में शर्मनाक हार से इस दिग्गज ने छोड़ा साथ
पाकिस्तान ने ऐसा करके बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बुरी तरह भड़का दिग्गज
पाकिस्तान ने ऐसा करके बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बुरी तरह भड़का दिग्गज
चेतेश्वर पुजारा ने चुने अपने 11 बेस्ट साथी प्लेयर, धोनी-रोहित को किया नजरअंदाज
चेतेश्वर पुजारा ने चुने अपने 11 बेस्ट साथी प्लेयर, धोनी-रोहित को किया नजरअंदाज
IPL 2027 में धोनी बन सकते हैं CSK के मेंटॉर, कोच की तलाश अब भी जारी
IPL 2027 में धोनी बन सकते हैं CSK के मेंटॉर, कोच की तलाश अब भी जारी

वीडियोज

Khesari Lal Yadav के Afeem गाने में Kangana Sharma की Chemistry ने Akanksha Puri की याद दिलाई
Ram Kapoor ने Shreya Kalra Kiss Controversy पर तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ता
AI BRAIN SURGERY: AI ने की दुनिया की पहली 'ब्रेन' सर्जरी, Rhys Hibbert हो गए ठीक... हो गया चमत्कार!
अंकित का मर्डर...साजिश की बिसात...'शह-मात' का खेल !
भारतीय नौसेना की ताकत मजबूत, कई खूबियों से लैस है INS निपुण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का पैक्ट पर Yes बांग्लादेश की बड़ी गलती? एक्सपर्ट ने भारत का नाम लेकर दी चेतावनी
मक्का पैक्ट पर Yes बांग्लादेश की बड़ी गलती? एक्सपर्ट ने भारत का नाम लेकर दी चेतावनी
बिहार के लोग मछली खाने से बचें! नेपाल बाढ़ के बीच एडवाइजरी जारी
बिहार के लोग मछली खाने से बचें! नेपाल बाढ़ के बीच एडवाइजरी जारी
रूस की स्ट्राइक में भारतीय समेत 12 की गई जान, जेलेंस्की का बड़ा दावा
रूस की स्ट्राइक में भारतीय समेत 12 की गई जान, जेलेंस्की का बड़ा दावा
ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
पाकिस्तान ने ऐसा करके बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बुरी तरह भड़का दिग्गज
पाकिस्तान ने ऐसा करके बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बुरी तरह भड़का दिग्गज
मुंह ताकता रहा PAK! जिनपिंग से हैंड शेक, शहबाज से दूरी! SCO में PM मोदी का बड़ा मूव
मुंह ताकता रहा PAK! जिनपिंग से हैंड शेक, शहबाज से दूरी! SCO में PM मोदी का बड़ा मूव
'जमीनी हकीकत से कोसों दूर', GDP ग्रोथ को लेकर बोले सपा सांसद
'जमीनी हकीकत से कोसों दूर', GDP ग्रोथ को लेकर बोले सपा सांसद
बन जा तू गाने पर हसीनाओं ने ढाया कहर, वीडियो देख बावरे हुए यूजर्स
बन जा तू गाने पर हसीनाओं ने ढाया कहर, वीडियो देख बावरे हुए यूजर्स
Embed widget