एक्सप्लोरर

Qualifier 2: गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता ने दिल्ली को 135 रनों पर रोका

DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम का रहा. वहीं केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 26 रन देकर दो विकेट लिए.

Delhi Capitals Vs Kolkata Knight Riders Qualifier 2: शारजाह में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में पहले खेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 135 रन ही बना सकी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम का रहा. वहीं श्रेयस अय्यर 27 गेंदो में 30 रन बनाकर नाबाद रहे. 

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की, और शुरुआत से दिल्ली के बल्लेबाज़ों को रोक कर रखा. केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 26 रन देकर दो विकेट लिए. इसके अलावा शिवम मावी और लॉकी फर्ग्यूसन को एक-एक विकेट मिला.

इससे पहले, दिल्ली ने सधी हुई शुरुआत की, सलमी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े. इस बढ़ती साझेदारी को चक्रवर्ती ने शॉ को आउट कर तोड़ा. शॉ ने 12 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन की पारी खेली. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मार्कस स्टोइनिस ने धवन का साथ दिया और दोनों ने 44 गेंदों में 39 रनों की साझेदारी की. केकेआर के गेंदबाज लगातार सधी हुई गेंदबाजी कर रहे थे और दिल्ली के बल्लेबाज उनके सामने संघर्ष करते नजर आए. मावी ने स्टोइनिस को आउट कर इस बढ़ती साझेदारी को तोड़ा. स्टोइनिस ने 23 गेंदों में एक चौके की मदद से 18 रन बनाए. 

इसके बाद धवन का साथ देने आए श्रेयस अय्यर. लेकिन चक्रवर्ती ने धवन को आउट कर दिल्ली को करारा झटका दिया. धवन ने 39 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन बनाए. अय्यर ने दिल्ली की पारी को लगातार आगे बढ़ाया, पर उनका साथ किसी बल्लेबाज ने नहीं दिया. कप्तान ऋषभ पंत (6) और शिमरन हेटमायर (17) रन बनाकर आउट हुए जबकि अय्यर ने अंत तक बल्लेबाजी की और 27 गेंदो में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली और दूसरी छोर से अक्षर पटेल भी चार रन बनाकर नाबाद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget