एक्सप्लोरर

पिच अच्छी थी लेकिन बल्लेबाज खुद अपनी गलती से आउट हुए: विहारी

भारत ने अपने अंतिम छह विकेट महज 48 रनों पर खो दिए. विहारी ने माना कि उन्हें अपनी पारी को आगे ले जाना था और बड़ा स्कोर करना था.

भारतीय टीम के बल्लेबाज हनुमा विहारी ने माना है कि दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को उनकी टीम के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपनी गलती से विकेट दिए. कीवी गेंदबाजों ने भारत को पहले दिन ही पहली पारी में 242 रनों पर ढेर कर दिया. मैच के बाद विहारी ने कहा, "हां, हमने जितनी उम्मीद की थी पिच ने वैसा व्यवहार नहीं किया. उन्होंने गेंद को अच्छी जगहों पर डाला और वह जानते थे कि इस पिच से क्या उम्मीद की जा सकती है. पृथ्वी शॉ ने हमारे लिए अच्छा मंच तैयार किया था. चेतेश्वर पुजारा ने भी पिच पर अच्छा समय बिताया. सभी विकेट गलत समय पर गिरे. कोई भी विकेट पिच के कारण नहीं गिरा. अधिकतर विकेट बल्लेबाजों की गलती से गिरे. पिच अच्छी थी." विहारी ने कीवी टीम के युवा तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की तारीफ की, जिन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिए. उन्होंने कहा, "उन्हें बाकी बल्लेबाजों से ज्यादा उछाल मिल रहा था और उनका अतिरिक्त उछाल ही इस तरह की पिचों पर बड़ा मुद्दा था. उनको फ्रंटफुट पर खेलना काफी खतरनाक होता है. जेमिसन पांच विकेट के हकदार थे." विहारी ने एक समय तक अच्छी बल्लेबाजी की और नियंत्रण में दिख रहे थे. उन्होंने कहा कि पुजारा को दबाव में नहीं डालना था, इसलिए वह लगातार रनों की कोशिश में थे. उन्होंने कहा, "एक छोर पर पुजारा खेल रहे थे. मैं उस समय आगे रहकर सकारात्मक खेलना चाहता था, क्योंकि वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो लंबा खेलते हैं. इसलिए मैं ज्यादा समय नहीं लेना चाहता था और पुजारा पर दबाव नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि अगर आप स्कोरबोर्ड चालू नहीं रखोगे तो आप इस तरह के मैच में फंस जाओगे. इसलिए मैंने सकारात्मक खेलना का फैसला किया." भारत ने अपने अंतिम छह विकेट महज 48 रनों पर खो दिए. विहारी ने माना कि उन्हें अपनी पारी को आगे ले जाना था और बड़ा स्कोर करना था. हमारा सत्र अच्छा जा रहा था, मैं गलत समय पर आउट हुआ. हमने 110 रन बना लिए थे और सिर्फ एक विकेट खोया था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget