एक्सप्लोरर

World Cup 2023: एक हार और सेमीफाइनल के दरवाजे बंद, बेहद मुश्किल है अब पाकिस्तान की राह; तीन दिग्गज टीमों से बाकी है टक्कर

Pakistan: पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने की कगार पर है. उसे चार मैच खेलने हैं और यहां एक भी मुकाबला गंवाने से उसकी सेमीफाइनल में एंट्री की संभावना खत्म हो जाएगी.

Pakistan in World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिन चार टीमों की सबसे ज्यादा चर्ची थी, उनमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल था. पाकिस्तान टीम ने उम्मीदों के अनुरूप शुरुआत भी की और अपने शुरुआती दोनों मुकाबले दमदार अंदाज में जीते लेकिन अब पाकिस्तान की टीम बैकफुट पर है. बैक टू बैक तीन हार के बाद उसका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है.

पाकिस्तान ने अब तक इस टूर्नामेंट में अपने पांच में से दो मैच जीते हैं और तीन में उसे करारी हार मिली है. उसे जिन दो मुकाबलों में जीत मिली है, वह श्रीलंका और नीदरलैंड्स के खिलाफ थे. यानी पाक टीम इस टूर्नामेंट में कमजोर टीमों को ही हरा पाई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के सामने उसने समर्पण कर दिया था और फिर अफगानिस्तान ने भी उसे धूल चटा दी. फिलहाल, पॉइंट्स टेबल में वह पांचवें पायदान पर है और आने वाले मैचों में उसकी स्थिति में सुधार की गुंजाइश न के बराबर है.

बड़ी टीमें कर रही पाकिस्तान का इंतजार
दरअसल, पाकिस्तान को अब जो चार मुकाबले खेलने बाकी हैं, उनमें से तीन मुकाबले दिग्गज टीमों के खिलाफ हैं. इनमें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड शामिल हैं. इन तीन टीमों के खिलाफ पाकिस्तान को जीत मिलना आसान नहीं रहने वाला है. इंग्लैंड जहां डिफेंडिंग चैंपियन है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड इस वर्ल्ड कप में कोहराम मचा रहे हैं. यह दोनों टीमें 5-5 मैचों में 4-4 मुकाबले जीत चुकी हैं. ऐसे में इन्हें हराना पाकिस्तान के लिए कड़ी चुनौती रहने वाला है.

एक हार और सेमीफाइनल के रास्ते बंद
पाकिस्तान की स्थिति अब कुछ ऐसी है कि अगर यहां से वह एक मैच भी हारती है तो उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो जाएंगे. ऐसे में पाकिस्तान को हर हाल में इन तीनों दिग्गज टीमों को मात देना होगा, जो फिलहाल असंभव लग रहा है. पाकिस्तान के लिए चुनौती महज यही नहीं है कि सामने बड़ी टीमें हैं. असल चुनौती यह है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप हो रही है और बल्लेबाज भी रंग नहीं छोड़ पा रहे हैं.

लय में नहीं है पाकिस्तान के गेंदबाज और बल्लेबाज 
भारत की पिचें स्पिन फ्रेंडली ज्यादा होती हैं लेकिन पाकिस्तान के पास वर्तमान स्क्वाड में एक भी प्रभावी स्पिनर नहीं है. तेज गेंदबाजी में भी पाकिस्तान फ्लॉप हो रही है. शाहीन और हारिस रऊफ टीम को मुश्किल मौकों पर विकेट दिलाने में फेल रहे हैं. और फिर बल्लेबाजी में इमाम उल हक और बाबर आजम का बल्ला बिल्कुल भी नहीं चल रहा है. ऐसे में पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में आगे की राह बेहद मुश्किल नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में होगी हार्दिक पांड्या की वापसी? जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
IND Vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget