एक्सप्लोरर

Pakistan Semi-Final Chances: बांग्लादेश से जीत के बाद अब कैसे सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है पाकिस्तान? जानें समीकरण

Pakistan In WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान अब तक सात में से महज तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाई है. हालांकि इसके बावजूद उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं.

WC 2023 Semi-Final Scenario: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के लिए अब भी कुछ धुंधली सी उम्मीदें जिंदा है. वह अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. हालांकि इसके लिए समीकरण थोड़े पेचिदा हैं. यहां पाकिस्तान को अपने मुकाबलों के अलावा वर्ल्ड कप 2023 में बाकी लगभग हर मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना होगा. पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 के सात में से तीन मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है. उसके लिए सबसे जरूरी यह है कि वह इस टूर्नामेंट में अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीते. पाकिस्तान को अब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से टक्कर लेना बाकी है. इन दोनों दिग्गज टीमों के खिलाफ उसे हर हाल में जीत दर्ज करना होगी. यहां एक भी मुकाबला गंवाने से पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह और ज्यादा मुश्किल हो जाएगी. पाकिस्तान किस-किस तरह से इस टूर्नामेंट के अंतिम-चार में प्रवेश कर सकता है, यहां जानें...

समीकरण नंबर-1: न्यूजीलैंड बाहर, पाकिस्तान अंदर

  • पाकिस्तान अपने बाकी दोनों मुकाबले जीते. उसे न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने बाकी हैं.
  • न्यूजीलैंड अपने बाकी बचे तीनों मुकाबले हार जाए या कम से कम दो मुकाबले गंवा दे. न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेलना है.
  • श्रीलंका की टीम अपने बाकी बचे तीन मैचों में से एक मैच गंवाए या तीनों मैच जीत जाए लेकिन नेट रन रेट पाकिस्तान से कम हो. श्रीलंका की टीम को न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत से मैच खेलना बाकी है.
  • अफगानिस्तान की टीम अपने बाकी बचे तीन मैचों में से कम से कम एक मैच गंवाए. अफगानिस्तान को नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले खेलने बाकी हैं.
  • नीदरलैंड्स की टीम या तो एक मैच गंवाए या तीनों मैच जीत जाए लेकिन उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से कम हो. नीदरलैंड्स अफगानिस्तान, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ मैच खेलने हैं.

समीकरण नंबर-2: ऑस्ट्रेलिया बाहर, पाकिस्तान अंदर

  • पाकिस्तान अपने बाकी दोनों मुकाबले जीते. उसे न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने बाकी हैं.
  • ऑस्ट्रेलिया अपने बचे हुए तीनों मैच हार जाए या कम से कम दो मुकाबले बुरी तरह गंवा दे. ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टक्कर लेना बाकी है.
  • अफगानिस्तान की टीम अपने बाकी बचे तीन मैचों में से कम से कम एक मैच गंवाए. अफगानिस्तान को नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले खेलने बाकी हैं. यहां अफगानिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतना होगा. नीदरलैंड्स की टीम या तो एक मैच गंवाए या तीनों मैच जीत जाए लेकिन उसका नेट रन रेट
  • पाकिस्तान से कम हो. नीदरलैंड्स अफगानिस्तान, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ मैच खेलने हैं.
  • श्रीलंका की टीम अपने बाकी बचे तीन मैचों में से एक मैच गंवाए या तीनों मैच जीत जाए लेकिन नेट रन रेट पाकिस्तान से कम हो. श्रीलंका की टीम को न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत से मैच खेलना बाकी है.

समीकरण नंबर-3: दक्षिण अफ्रीका बाहर, पाकिस्तान अंदर

  • पाकिस्तान अपने बाकी दोनों मुकाबले जीते. उसे न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने बाकी हैं.
  • दक्षिण अफ्रीका अपने तीनों बचे हुए मुकाबले हार जाए. दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड, भारत और अफगानिस्तान से मैच खेलना है.
  • अफगानिस्तान की टीम अपने बाकी बचे तीन मैचों में से कम से कम एक मैच गंवाए. अफगानिस्तान को नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले खेलने बाकी हैं. यहां अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
  • नीदरलैंड्स की टीम या तो एक मैच गंवाए या तीनों मैच जीत जाए लेकिन उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से कम हो. नीदरलैंड्स को अफगानिस्तान, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ मैच खेलने हैं.
  • श्रीलंका की टीम अपने बाकी बचे तीन मैचों में से एक मैच गंवाए या तीनों मैच जीत जाए लेकिन नेट रन रेट पाकिस्तान से कम हो. श्रीलंका की टीम को न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत से मैच खेलना बाकी है.

अगर पाकिस्तान एक मुकाबला और हार जाए तब..
ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के लिए जरूरी होगा कि वह कम से कम न्यूजीलैंड को हर हाल में शिकस्त दे. अगर वह इंग्लैंड से हार जाती है तब भी उसके पास उम्मीद बाकी रहेगी. उस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड में से किसी एक को अपने बाकी बचे सभी मुकाबले गंवाने होंगे, साथ ही पाकिस्तान का नेट रन रेट भी कंगारुओं या कीवियों से बेहतर होना जरूरी होगा. इसके साथ ही पाकिस्तान को यह भी दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका से हारे लेकिन ऑस्ट्रेलिया से जीते. वहीं श्रींलका न्यूजीलैंड से जीते और भारत व बांग्लादेश में से किसी एक से मैच हार जाए या दोनों से हार जाए. इसके साथ ही पाकिस्तान को नीदरलैड्स के भी एक मैच गंवाने की दुआ करनी होगी.

यह भी पढ़ें...

NZ vs SA Pitch Report: पुणे में है मुकाबला, यहां खूब बरसते हैं रन; जानें पिच रिपोर्ट और मैदान के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Tammy Beaumont Retirement News: 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget