एक्सप्लोरर

अपनी ही टीम के खिलाड़ियों से खुश नहीं हैं बाबर आजम, टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन से कई बदलाव संभव

Babar Azam: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टीम के कुछ खिलाड़ियों से खुश नहीं हैं. इस मामले पर PCB बहुत जल्द बड़ा एक्शन ले सकता है.

Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद टीम के अंदर आपसी फूट की खबरें सामने आई हैं. बाबर आजम को कप्तानी से हटाए जाने की मांग, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मैच फिक्सिंग में शामिल होने की अफवाहों ने भी बड़ा विवाद खड़ा किया है. इस बीच हेड कोच गैरी कर्स्टन का वीडियो भी लीक हुआ, जिसमें उन्होंने पाक टीम के अंदर एकता की कमी की अफवाहों को स्वीकृति दी थी. अब एक और वजह सामने आई है, जिसके कारण पाकिस्तान टीम फिर से चर्चाओं में घिर गई है.

बाबर आजम हैं नाखुश

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में मौजूद एक सूत्र ने बताया है कि बाबर आजम टीम के अंदर कुछ खिलाड़ियों से खुश नहीं हैं. आजम यहां तक कि इन खिलाड़ियों की PCB से शिकायत भी कर सकते हैं. इसके बाद बोर्ड के चीफ, मोहसिन रज़ा नकवी इस मामले पर गौर करेंगे कि वर्ल्ड कप में उनकी टीम में क्या खामियां रहीं. मोहसिन नकवी को तीखे फैसले लेने के लिए जाना जाता है. बाबर आजम ने उनसे वर्ल्ड कप के दौरान और टूर्नामेंट से पहले भी कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन के प्रति चिंता जताई थी. अब बाबर नई शिकायत में दोबारा इस मुद्दे को उठाने वाले हैं.

क्या खिलाड़ी होंगे ड्रॉप?

बता दें कि कुछ समय पहले मोहसिन नकवी का कहना था कि पाकिस्तान टीम को सर्जरी की जरूरत है. हालांकि पहले उनके इरादों को समझ पाना मुश्किल था, लेकिन इस रिपोर्ट से सबकुछ साफ होता दिख रहा है. पहले मोहसिन का सर्जरी की बात कहना और अब बाबर का कुछ खिलाड़ियों से नाखुश होने का साफ मतलब है कि पाक टीम से कई प्लेयर्स का ड्रॉप होना संभव है.

पाकिस्तान टीम के अंदर आपसी फूट के कई संकेत

पाकिस्तान टीम के अंदर आपसी फूट की खबर सबसे पहले तब सामने आई जब वसीम अकरम ने कहा था कि बाबर आजम और शहीन अफरीदी एक-दूसरे से बात तक नहीं करते हैं. हालांकि टीम मैनेजमेंट ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया है, लेकिन हर एक दिन बीतने के साथ ये अफवाहें सच का रूप लेती जा रही हैं. शादाब खान ने बयां किया था कि शाहीन अफरीदी को कप्तानी से बर्खास्त नहीं किया जाना चाहिए था. वहीं इफ्तिखार अहमद का ट्वीट के माध्यम से इमाद वसीम पर तंज़ कसना भी आपसी फूट को स्पष्ट बयां कर रहा था.

यह भी पढ़ें:

MOHAMMED SHAMI: आ गई वापसी की तारीख! इस टीम के खिलाफ धावा बोलेंगे शमी; बचपन के कोच का बड़ा दावा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget